दरअसल, दसवीं फेल ब्रेजेश दूबे ने फ़र्ज़ी मंत्री बनकर बुलन्दशहर ज़िला अधिकारी अनुज कुमार झा के CUG नंबर पर न सिर्फ कॉल किया, बल्कि एक लेखपाल को एक तहसील से दूसरी तहसील पर ट्रांसफर के लिए दवाब भी बना रहा था। आरोपी ने बीती 20 मई को बुलन्दशहर ज़िला अधिकारी के नंबर पर एक नहीं, बल्कि कई कॉल किए। इस दौरान आरोपी ने खुद को यूपी सरकार का मंत्री एसपी बघेल बताकर स्याना तहसील में तैनात लेखपाल विनोद शर्मा का ट्रांसफर सिकन्द्राबाद तहसील में करने का दवाब बनाया था, लेकिन ज़िला अधिकारी जान चुके थे कि कॉलकर्ता कोई मंत्री नहीं, बल्कि कोई नटवरलाल है। इसके बाद ज़िला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बुलन्दशहर नगर कोतवाली पुलिस को नंबर की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस सायबर सेल और लोकल इंटेलिजेंस की मदत से आरोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।