
बुलंदशहर. Delhi NCR में Pollution लेवल बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धुंध की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। इसके अलावा आंखों में जलन भी हो रही है। प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है। लेकिन, नियमों को दरकिनार कर खुर्जा देहात में पराली अभी भी जलाई जा रही है।
खुर्जा देहात के एनएच 91 के परमडेरी के पास रात के समय किसान अभी भी पराली जला रहे है। जिससे लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है, जबकि डीएम पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं। लेकिन किसानों में प्रशासन का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
06 Nov 2019 10:09 am
Published on:
06 Nov 2019 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
