13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP के कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, विरोध करने पर छात्र को निकाला

UP News: हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
female student raised slogans of Pakistan Zindabad in the class room in Bulandshahr

UP News: यूपी के बुलंदशहर के गांव पूठा स्थित एक कॉलेज के क्लास रूम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का विरोध करना एक छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि प्राचार्य ने कॉलेज से निकाल दिया। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने कॉलेज पर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के पूठा गांव के कॉलेज में एक छात्रा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। कक्षा में बैठे एक छात्र ने इसका विरोध किया। इसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की गई। उसकी शिकायत करना प्राचार्य को नागवार गुजरा। प्राचार्य ने छात्र को ही कॉलेज से बाहर जाने का आदेश दे दिया।

कॉलेज प्रचार और छात्रा के खिलाफ दी तहरीर

जानकारी होने पर हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को कॉलेज पहुंच गए, यहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओ को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पीड़ित छात्र ने कॉलेज के प्राचार्य और छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर दी है।