
दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए सब
बुलन्दशहर। जनपद के छतारी कस्बे में दो समुदाय के दो पक्षों में गुरुवार को खूब जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों समुदाय के मामले को शांत किया। हादसे में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया।
वहीं थाना क्षेत्र के गांव सहार निवासी सोहन लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बुलंदशहर छतारी में हुए मोटरसाइकिल विवाद को लेकर बताया कि पीड़िता के पुत्र देवेंद्र व रोहित शर्मा गुरुवार सुबह बाइक से डीजल लेने छतारी आ रहे थे। यहां पहासू रोड स्थित धुलाई के निकट तेज रफ्तार कार ओवर टेक को लेकर बाइक और कार सवार युवकों में कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई के साथ मारपीट शुरु हो गई।
बताया जा रहा है कि मामला दो समुदाय का होने के कारण कुछ ही समय में दोनों समुदाय के दर्जनों लोगमौके पर पहुंच गये। जिसके बाद दोनों पक्षों में खूब जमकर लाठी-डंडे चले। जिसके चलते दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए दोनों पक्षों पर लाठियां भी भांजी। जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। वहीं दो समुदाय का मामला होने के कारण कुछ ही समय में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। पुलिस की सूचना पर सीओ डिबाईरागवेंद्र मिश्र, सीओ शिकारपुर मनीष यादव सहित करीब आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारी निरीक्षकों को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छतारी एसओ शौकेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही की जायेगी।
Published on:
24 Nov 2018, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.