बुलंदशहर। जिले के खुर्जा में बुधवार को जहां यूपी पुलिस के एक सिपाही ने तनाव के कारण खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो वही अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में शादी शुदा सिपाही के प्रेम जाल में फंसी एक युवती ने घर मे ही फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। इसकी सूचना परिवार में लगते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही बेटी के आत्महत्या करने की वजह सिपाही को बताया। साथ ही बेटी के साथ संबंध होने का दावा किया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।