2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: योगीराज में खुलेआम रिश्वत ले रहा था जेई, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

- विकास कार्यों में रिपोर्ट बनाने के नाम पर नगर पालिका के जेई ने ली 20 हजार रुपये की रिश्वत- डीएम अभय सिंह ने दिए जांच के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश

2 min read
Google source verification
bulandshahr

VIDEO: योगीराज में खुलेआम रिश्वत ले रहा था जेई, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बुलंदशहर. विकास कार्यों में रिपोर्ट बनाने के नाम पर नगर पालिका बुलन्दशहर के जेई द्वारा एक ठेकेदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में जेई ठेकेदार से रिश्वत लेते नजर आ रहा है। इसके साथ ही जेई और ठेकेदार के बीच हुई रिश्वत मांगने की टेलीफोन वार्ता भी वायरल हो रही है। रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अभय सिंह ने मामले कि जांच कर सख्त कार्यवाही करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 दिन पहले की है।

यह भी पढ़ें- पहले छुए रिटायर्ड फौजी के पैर और फिर सिर में मार दी गोली, देखें वीडियो-

दरअसल, वायरल वीडियो में बुलन्दशहर नगर पालिका के जे ई प्रेमदत्त त्रिपाठी 500-500 के नोट की रिश्वत लेते दिख रहे हैं। वे अपने कमरे में ही एक ठेकेदार से रिश्वत वसूल रहे है। बता दें कि जेई विकास कार्यों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखकर उस पर रिपोर्ट लगाता है। उसके बाद उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट लगाई जाती है। तब जाकर ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता प्रमाणपत्र व भुगतान मिलता है, लेकिन बुलंदशहर में तो जिनके कंधों पर विकास कार्यों की गुणवत्ता परखने के दायित्व है वे ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वायरल ऑडियो में जेई खुलकर रिश्वत की मांग करने के बाद वीडियो में घूस लेते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ बवाल: अफवाह के बाद हिंसा भड़कने पर बंद की गई इंटरनेट सेवा 12 घंटे बाद बहाल

रिश्वतखोरी के मामलों को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी अभय सिंह ने दावा किया है कि वे भ्रष्टाचार की खुद मॉनिटरिंग करेंगे और वायरल वीडियो को लेकर जांच कमेटी बनाने और मामले की जांच कर सख्त कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के किसी कर्मचारी का वीडियो है। जांच कराकर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी और किसी भी तरह की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एक युवक की भीड़ ने की जमकर पिटाई, देखें वीडियो-

Story Loader