25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले छुए रिटायर्ड फौजी के पैर और फिर सिर में मार दी गोली, देखें वीडियो-

crime जेवर स्थित मंगरौली गांव में अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2019, 11:50 AM IST

noida

पहले छुए रिटायर्ड फौजी के पैर और फिर सिर में मार दी गोली, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा. जेवर स्थित एक गांव में रिटायर्ड फौजी को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेना से रिटायर्ड फौजी घर के बरामदे में बैठे थे इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो लोग आए जिनमें से एक ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उनको गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की मानें तो अभी भी उनकी हालत बेहद नाजुक है।

यह भी पढ़ें- Video: राज्‍य महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष ने कोतवाल व दरोगा को सबके सामने कही यह बात, कांपने लगे दोनों के हाथ-पैर

दरअसल, यह पूरा मामला जेवर स्थित मंगरौली गांव का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह सेना से रिटायर्ड श्याम सिंह अपने घर के बरामदे में अपने बड़े भाई अमर सिंह के साथ बैठे हुए थे। उसी समय बाइक पर सवार दो लोग आए उनमें से एक ने उनके पैर छुए तभी दूसरे ने तमंचा निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके माथे पर लगी। बदमाशों ने वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि उनके पास बैठा भाई जब तक कुछ कर पाता इससे पहले ही शोर मचाते हुए बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय कैलाश हॉस्पिटल दाखिल कराया। डाक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले इस जिले में हुआ जमकर बवाल, इंटरनेट सेवा बंद

जेवर डीएसपी शरद चंद शर्मा ने बताया कि श्याम सिंह सेना से रिटायर्ड होने के बाद गांव मंगरौली में ही रहते हैं। उनका अपनी पत्नी और बेटे से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह वह घर के बाद चारपाई पर लेटे थे। उसी वक्त दो अज्ञात लोग आए और श्याम सिंह का पैर छुए। उनके बीच बातचीत चल ही रही थी, तभी एक ने उन्हें गोली मार दी।

डीएसपी ने बताया कि ने बताया कि गोली श्याम सिंह के सिर में लगी है। उन्हें स्थानीय कैलाश अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने संभावना जताई कि पत्नी और बेटे से विवाद के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

सिटी मजिस्‍ट्रेट ने अस्‍पताल में मारा छापा तो नजारा देखकर रह गए दंग, देखें वीडियो-