24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: यूपी के इस जिले में हुआ जमकर बवाल, इंटरनेट सेवा बंद

- मेरठ में अागजनी और पथराव के बाद बंद की दी गईं इंटरनेट सेवाएं - कैंट बोर्ड के सीओ ने 40-50 अज्ञात और आठ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई - एसओ थाना सदर बाजार, चौकी इंचार्ज और कैंट बोर्ड के सीईई के खिलाफ भी दी गई लिखित शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 7 Mar 2019, 9:28 AM IST

meerut

बड़ी खबर: यूपी के इस जिले में हुआ जमकर बवाल, इंटरनेट सेवा बंद

मेरठ। जनपद में बुधवार को अागजनी और पथराव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद की दी गई हैं। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। गुरवार यानी आज सुबह इंटरनेट सेवा बहाल हाेने की संभावना है। हालांकि, शासन की तरफ से जारी लेटर के अनुसार इंटरनेट सेवा अगली सूचना तक बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवा बुधवार रात करीब 11 बजे बंद करा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में अतिक्रमण हटाने के दौरान आगजनी, पुलिस से वायरलेस सेट आैर सर्विस रिवाल्वर भी छीनी, भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

इतने लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

वहीं, बवाल के मामले में कैंट बोर्ड के सीओ ने 40-50 अज्ञात और आठ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबक‍ि महागीर अमन सेवा समिति के अध्‍यक्ष हाजी सईद ने एसपी सिटी को एसओ थाना सदर बाजार, चौकी इंचार्ज और कैंट बोर्ड के सीईई के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

यह भी पढ़ें:रामपुर में ऊर्दू दरवाजा तोड़े जाने के बाद सपा नेता आजम खान के बेटे ने दिया चौंकाने वाला बयान

य‍ह है मामला

आपको बता दें क‍ि बुधवार शाम को सदर बाजार थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया था। महताब सिनेमा के पास जब कैंट बोर्ड आैर पुलिस की टीम अतिक्रमण हटा रही थी तो कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया था। इस बीच कुछ लोगों ने भूसा मंडी स्थित तिवारी क्वार्टर्स के पीछे बनी झुग्गियों में आग लगा दी थी। इसके बाद बवाल और बढ़ गया। बवालियों ने बसों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान दरोगा से सर्विस रिवाॅल्वर आैर वायरलेस सेट छीनने का भी आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें:नाइट ड्यूटी करके घर लौट रहे युवक के साथ हुआ कुछ एेसा कि मच गया कोहराम, पुलिस जांच में जुट गर्इ

ये अफवाहें फैलीं

इस बीच शहर में फैली अफवाहों ने आग में घी का काम किया। बवाल के बाद अफवाह फैली कि सांप्रदायिक हिंसा हो गई है। एक धार्मिक स्‍थल में भी आग लगाने की अफवाह ने लोगों को भड़का दिया। इसके बाद शहर में बाजार फौरन बंद हो गए। शहर में फैलती अफवाहों को देखते हुए शासन की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया। फिलहाल अगली सूचना तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि गुरुवार सुबह हालात देखने पर यह बहाल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इस कुख्यात को गिरफ्तार करते ही पिता ने तोड़ा दम, खबर सुनते ही घर पहुंचे सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता, देखें वीडियो

एसपी सिटी ने दिलाया भरोसा

वहीं, बवाल के बाद बुधवार रात को एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह महागीर अमन सेवा समिति के लोगों से मिले। इस दौरान समिति के लोगों ने एसपी सिटी से गलत गिरफ्तारी न किए जाने की मांग की। इस पर एसपी सिटी ने उन्‍हें भरोसा दिलाया कि कि किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:एसएसपी के निर्देश पर सड़क पर उतरा पुलिस अमला और किया ये काम, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग