scriptEXCLUSIVE: बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा में हुआ शामिल, कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा | Kunwar Rizwan, accused of rape, joined BJP, bjp workers protest | Patrika News
बुलंदशहर

EXCLUSIVE: बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा में हुआ शामिल, कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

बलात्कार, अपहरण का आरोपी भी बीजेपी में शामिल
सुरेंद्र नागर और स्वतंत्र देव सिंह के साथ तस्वीर आई सामने
बुलंदशहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहरAug 20, 2019 / 10:16 am

Ashutosh Pathak

Bulandshahr,
बुलंदशहर। बीजेपी में आए दिन दूसरे पार्टी के नेताओं के शामिल होने की तादात बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद अब सपा के ही बुलंदशहर के एक और नगर पंचायत चेयरमैन ने बीजेपी की दामन थाम लिया है। हालाकि नगर पंचायत चेयरमैन के शामिल होने के बाद पार्टी में कई कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। दरअसल पार्टी में शामिल हुए चेयरमैन कुंवर रिजवान पर बलात्कार, अपहरण का आरोप है,जिस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस चल रहा है।
कुंवर रिजवान पर रेप का आरोप

समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बुलंदशहर के नगर पंचायत के एक चेयरमैन के शामिल होने की भी तस्वीर सामने आई। तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ यह चेयरमैन कुंवर रिजवान है। कुंवर रिजवान पर ककोड़ इलाके की भाजपा कार्यकर्ता की 12वीं की नाबालिक छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप है।
तब बीजेपी विधायकों ने कार्रवाई के लिए किया था प्रदर्शन

मामले में 24 अप्रैल 2017 में कुंवर रिजवान के खिलाफ 363, 392, 342, 120 बी के तहत मामला दर्ज हुआ। बाद में 10 दिन बाद नाबालिक छात्रा की बरामदगी हुई और आरोपी और उसके साथी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला भी तब्दील हुआ। हालाकि अपने रसूख के चलते और तत्कालीन अधिकारियों के रिश्तों के चलते चेयरमैन कुंवर रिजवान की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच तब सपा में रहे कुंवर रिजवान के खिलफ इलाके के विधायकों का गुस्सा फूटा। कई दिन बाजार भी बंद रहे। यहां तक कि सिकंदराबाद इलाके की भाजपा विधायक विमला सोलंकी को धरने पर भी बैठना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और 27 अप्रैल को तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को भी सस्पेंड कर दिया गया।
Bulandshahr
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल करने का किया विरोध

समय बीता तो चेयरमैन ने अपने रसूख के बल पर मुकदमे को गैर जनपद हापुड़ में स्थानांतरण करवा लिया और हाई कोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे लिया, तब से आज तक लगभग 1 साल बीत चुका है मगर पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिला। वहीं जैसे ही रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के साथ कुंवर रिजवान के भाजपा में शामिल होने की तस्वीरें आई वैसे ही बुलंदशहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में विरोध शुरू हो गया। सोमवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर कुंवर रिजवान के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने एक आरोपी को पार्टी में शामिल किए जाने का जमकर विरोध किया।

बुलंदशहर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दी सफाई

वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऑनलाइन मोबाइल से सदस्यता अभियान चल रहा है, ऐसे में कोई भी घर बैठकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। मगर सवाल यहां मोबाइल सदस्यता का नहीं क्योंकि सामूहिक बलात्कार का आरोपी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ तस्वीरों में सदस्यता लेने के बाद दिखाई दिया। हालांकि अब तस्वीरों और विरोध के बाद जिला अध्यक्ष जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
वहीं कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन और विरोध के बाद अब देखना होगा कि बीजेपी शिर्षकमान क्या फैसला लेता है। भारतीय जनता पार्टी इस सामूहिक बलात्कार के आरोपी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाती है और छात्रा को कब न्याय मिलता है।

Home / Bulandshahr / EXCLUSIVE: बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा में हुआ शामिल, कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो