पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए जब इस हत्या की कड़ियां जोड़नी शुरू कि तो पुलिस के सामने हत्याकांड जैसे खौफ़नाक जुर्म की परत-दर-परत खुलती चली गईं।पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी तबस्सुम, और उसके प्रेमी संजीव फौजी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस की माने तो मृतक योगेश की हत्या कराने के लिए किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की प्रेमिका से पत्नी बनी तबस्सुम ने अपने अपने अवैध संबंधों को जारी रखने के लिए संजीव फौजी के साथ जहांगीराबाद निवासी राजेश फौजी को दी। उसने पति की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें दो लाख रुपया एडवांस दिया गया था और काम हो जाने के बाद एक लाख रुपया देना तय हुआ था।