9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election : मतदान करने के बाद बूथ के अंदर ही जमीन पर गिरे बुजुर्ग, अस्पताल में कराया गया भर्ती- देखें वीडियो

वाेट डालकर कमरे से बाहर निकलते ही बुजुर्ग काे पड़ गया दाैरा एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर वाेटर्स ने जताई नाराजगी

less than 1 minute read
Google source verification
news

मतदान करने के बाद बूथ के अंदर ही जमीन पर गिरे 70 वर्षीय बुजुर्ग, एंबुलेंस से अस्पताल में कराया गया भर्ती- देखें वीडियो

बुलंदशहर।दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुलंदशहर लोकसभा सीट पर मतदान गुरुवार सुबह शुरू हो गया। इसके कुछ घंटे बाद ही सुबह करीब दस बजे बूथ पर वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग को दौरा पड़ गया। यह देखते ही बूथ पर हड़कंप मच गया, लोगों ने बुजुर्ग को उठाकर मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी। इसके आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। जिसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-Election Live: दो घंटों में 43 जगहों पर खराब हुई ईवीएम फिर भी इतने प्रतिशत हुआ मतदान

वोट डालने के बाद बूथ से बाहर निकले थे बुजुर्ग

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय रामशरण शर्मा गुरुवार सुबह दस बजे डीएवी इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे।रामशरण अपना मतदान कर वोटिंग बूथ के रूम से बाहर ही निकले थे कि अचानक ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।जब तक कोई कुछ समझपाता रामशरण बेहोश होकर जमीन पर गिर गये। आनन फानन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही बुजुर्ग के परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई।

आधे घंटे की देरी से पहुंची एंबुलेंस, वोटरर्स ने जताई नाराजगी

बुजुर्ग को दौरा पडऩे की सूचना के करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस डीएवी इंटर कॉलेज पर बने वोटिंग बूथ पर पहुंची। इस दौरान मतदान करने पहुंचे।लोगों ने बुजुर्ग को उठाकर कुर्सी पर बैठाया। उधर एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।