बुलंदशहर कोतवाली नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को स्कूटी सवार महिला घर जा रही थी। उस दौरान बाइक सवार बदमाश पीछा करते हुए आए और महिला का बैग छीनकर भाग गए। इसमें 50 हजार रुपये नगद रखे थे। साथ ही ज्वैलरी, मोबाइल और कीमती सामान भी उसमें था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बुधवार को दिनदहाड़े रोडवेज बस अड्डे पर एक और महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। इसमें भी हजारों रुपए और मोबाइल रखा था।