
बुलंदशहर हिंसा का एक और वीडियो वायरल, अब 'मुख्यमंत्री' ने भी भाजपा पर उठाए सवाल
बुलंदशहर. भीड़ की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के शहीद होने के बाद हर दिन हो रहे नए खुलासे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने ताजा बयान से भाजपा की मुसीबत बढ़ा दी है। राजभर ने भाजपा पर निशाना साधते बुलंदशहर की हिंसा को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि 2019 में वोट बैंक के चक्कर में भाजपा यह सब करवा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले खुद भाजपा की दलित नेत्री व सांसद सावित्रीबाई फुले ने भारतीय जनता पार्टी पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
इसके साथ ही राजभर ने भाजपा संग गठबंधन को लेकर बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्र हूं और भाजपा के साथ हूं, अगर रखेगी तो रहूंगा और अगर नहीं रखेगी तो नहीं रहूंगा। भाजपा और सरकार विरोधी अपने बयानों पर उन्होंने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलता, बस सच बोलता हूं। वहीं, उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की, अगर सपा-बसपा का गठजोड़ हुआ तो भाजपा के लिए मुश्किल होगी।
राजभर ने बहराइच से भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले के इस्तीफे के निर्णय को सही समय पर उठाया गया सही कदम बताया। मंत्री राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में सांसदों और विधायकों की सुनी नहीं जा रही है। इन हालात में उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह बिल्कुल ठीक है। इसके अलावा गंगा सफाई के मुद्दे पर भी राजभर ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि गंगा सफाई के नाम पर अरबों का घोटाला हो चुका है, लेकिन गंगा आज भी मेली है। साथ ही उन्होंने बुलंदशहर की घटना को उन्होंने भाजपा की साजिश करार दिया है।
Published on:
09 Dec 2018 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
