12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वकील ने प्रदूषण रोकने के लिए पड़ोसी से की अपील तो उसने कर दिया ये कांड, वीडियो हुआ वायरल

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification
news

वकील ने प्रदूषण रोकने के लिए पड़ोसी से की अपील तो उसने कर दिया ये कांड, वीडियो हुआ वायरल

बुलंदशहर।केंद्र सरकार से लेकर यूपी सरकार आैर सुप्रीम कोर्ट भले ही प्रदूषण रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हो, मगर यूपी के बुलंदशहर में हाल बेहाल है।ताजा मामला प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाना वकील को महंगा पड़ गया।इसकी वजह उसे दबंग पड़ोसियों ने वकील की पत्नी को घर से निकालकर जमकर की पिटाई करना है।पीड़िता के बचाव में आई पड़ोसी महिला को भी दबंगो ने नहीं बख्शा आैर उस की भी पिटार्इ कर दी।यह पूरी वारदात गली में स्थित घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गर्इ।जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

वकील ने इनसे की शिकायत जांच में जुटे अधिकारी

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली ब्रह्मनान में वकील अपने परिवार के साथ रहते है। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने पड़ोसियों को पटाखे फोड़ने से मना किया।साथ ही प्रदूषण कम करने की सलाह दी।आरोप है कि इसी बात पर गुस्साएं पड़ोसियों ने वकील की पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।जिसमें एक महिला को कई महिला आैर पुरुष जमकर पीट रहे हैं।जिनका कसूर बस इतना ही है कि उन्होंने प्रदूषण होने का विरोध किया था।विरोध करना इतना भारी पड़ गया। फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी है। वहीं एसडीएम को भी शिकायत की है।देखने वाली बात यह है कि प्रशासन कब तक दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करता है।