12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंगल में गया पहलवान संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, इस हालत में मिलते ही मच गया हड़कंप

मुख्य बातें घर से दंगल देखने के लिए था बुजुर्ग पहलवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर अगले दिन मिला शव रंजिश के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification

बुलंदशहर। पश्चिमी यूपी में लगातार हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद का है। जहां 75 वर्षीय एक पहलवान का शव उन्हीं के गांव के बाहर पड़ा मिला। मौके से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस और परिवार को दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

सुनसान सड़क किनारे खड़ी थी बाइक, गांव वालों ने जंगल में जाकर देखा तो निकल गई चीख

घर से दंगल में जाने के लिए निकले थे पहलवान

बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी 75 वर्षीय खलीफा जवाहरात हुसैन पुत्र हुसैन सोमवार दोपहर घर से निकले थे। मगर घर नही आये। अक्सर ऐसा होता था क़ी वह रात में गांव ना आकर सुबह तड़के आ जाया करते थे। मगर मंगलवार को भी नहीं आये, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली की पहलवान खलीफा जवाहरात का शव गांव के समीप पड़ा है। इस पर परिवार के लोग पहुंचे। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी ने नरेश कुमार शर्मा ने बताया क़ी जवाहरात हुसैन क़ी दो शादियोंं के बाद भी कोई औलाद नहीं थी। इसलिये भतीजे क़ी लिखित तहरीर पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आप भी पीते हैं COLDDRINK तो हो जाए सावधान!

अक्सर अंखाड़ों में आया जाया करते थे पहलवान

उधर इस मामले में मृतक के रिश्तेदार रिजवान ने बताया कि वह लगातार पहलवानी करते थे और प्रोग्राम में जाते थे। वह घर नहीं आए तो पता लगा कि उनका शव काशी गांव के पास ही जंगल में मिला। उधर एसपी देहात मनीष मिश्रा ने बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है।