9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम समाज के लोगों ने डॉक्टरों पर की फूलों की बारिश, हर तरफ हो रही तारीफ

Highlights: -डॉक्टरों पर फूलों की बारिश का यह नजारा बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे का है -मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर फूलों की वर्षा की -बताया गया है डॉक्टर रोज इसी रास्ते से गुजरते थे

less than 1 minute read
Google source verification
img-20200418-wa0042.jpg

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भले ही कुछ समाज के दुश्मनों ने डॉक्टर और पुलिस पर पथराव कर पूरी इंसानियत पर कालिख पोत दी हो, लेकिन यूपी के बुलंदशहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर फूलों की बारिश की। सम्मान से गदगद डॉक्टरों ने मुस्लिम समाज के लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

यह भी पढ़ें : आग की सूचना पर 7 मिनट में पहुंची Dial 112, सामान जलने पर पीड़ित परिवार को दिलाया राशन

डॉक्टरों पर फूलों की बारिश का यह नजारा बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे का है। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने आज कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर फूलों की वर्षा कर उनका सम्मान कर हौसला अफजाई की। डॉक्टरों पर फूलों की वर्षा काफी देर तक होती रही। बताया गया है डॉक्टर रोज इसी रास्ते से गुजरते थे। जैसे ही डॉक्टर आज यहां से गुजरे लोगों ने फूलों की बारिश शुरू कर दी। जिसे देखकर डॉक्टर भी हतभ्रत रह गए।

यह भी पढ़ें: देवबंद में क्वारेंटॉइन 13 और लाेगाें की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव, सहारनपुर में 65 हुए कोरोना मरीज

एडवोकेट कादर खान और कासिम समाज सेविक ने बताया कि हमारे यहां स्वास्थ विभाग की टीम आई थी और हमने उनका फूलों द्वारा स्वागत किया। कई जगह यह खबर आई थी कि उनका विरोध किया जा रहा है, मगर हम ने उनका स्वागत किया हमारा यही कहना है कि को कोरोना वायरस हारेगा और हम सब लोग जीतेंगे।