18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूफा की बहन से हिस्ट्रीशीटर के थे अवैध संबंध, मारपीट से परेशान भाई ने कर दी हत्या

Highlights: -रोबिन का अपने फूफा की बहन से अवैध संबंध थे -रोबिन अपने परिजन और भाई सन्नी के साथ मारपीट करता था -जिसकी वजह से सब परेशान रहते थे

less than 1 minute read
Google source verification
img-20200611-wa0072.jpg

बुलंदशहर। जनपद के बीबीनगर के गांव लाडपुर में रोबिन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के अपने फूफा की बहन से अवैध संबंध थे। जिसके चलते वह अपने भाई सन्नी से मारपीट करता था। इसके चलते उसने अपने भाई की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : UP Police ने गृह मंत्रालय से पूछा, अब विदेशी जमातियों का क्या करें

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सन्तोष कुमार ने बताया कि रोबिन का अपने फूफा की बहन से अवैध संबंध थे। रोबिन अपने परिजन और भाई सन्नी के साथ मारपीट करता था। जिसकी वजह से सब परेशान रहते थे। मंगलवार की रात को रोबिन अपने घर की छत पर सोया था। पास में ही सनी लेता था। जैसे ही रोबिन सोया सनी ने माथे और कनपटी पर गोली मारकर रोबिन को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: अब नहीं बचेगा कोई कोरोना संदिग्ध, हर खांसी-बुखार पीड़ित की होगी जांच

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड में सन्नी, उसका दोस्त कालू और फूफा अजीत सिंह भी शामिल थे। सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो हत्यारोपी फरार हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखे भी बरामद कर लिए गए हैं। मृतक रोबिन अपराधी किस्म का व्यक्ति था। रोबिन पर कई मामले भी दर्ज हैं।