
बुलंदशहर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस भी अपने स्तर से प्रयास कर रही है। बुलंदशहर पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को आमलोगों के साथ-साथ को मास्क बांटे। साथ ही जनता के बीच में जाकर पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस से बचने के उपाय बता रहे हैं।
कोरोना वायरस भारत में भी तेेजी के साथ लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के 5 मामले सामने आ चुके है। साथ ही यूपी में योगी सरकार कोरोना को महामारी घोषित कर चुकी है। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं, पुलिस भी अपने स्त्र से लोगों को जागरुक कर रही है।
बुधवार को सीओ स्याना ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मास्क वितरित किए। इस दौरान स्याना में सैकड़ों लोगों को पुलिस की तरफ से मास्क बांटे गए हैं। सीओ का कहना है कि मास्क की कालाबाजारी रुकने के बाद आम आदमी तक मास्क पहुँच रहे हैं। सीओ मनीष यादव ने बताया कि कोरोना वायरस बचने के लिए लोगों से अपील की जा रही है और मास्क की अवैध रूप से ना बेचे जाएं इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Updated on:
18 Mar 2020 02:15 pm
Published on:
18 Mar 2020 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
