23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर रेप पीड़िता के परिजनों से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को बुलंदशहर रेप पीड़िता के परिवार वालों से मिली। प्रियंका के पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने अपना दुख-दर्द उनके सामने व्यक्त किया। प्रियंका का दावा है कि पुलिस ने जबरन पीड़िता के शव जलाया और एफआईआर में बलात्कार की धारा भी नहीं लगाई हैं। प्रियंका गांधी ने कहा हम न्याय के लिये लड़ाई लड़ेंगे।

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi Vadra tweeted - Prime Minister, war with your farmers?

Priyanka Gandhi Vadra tweeted - Prime Minister, war with your farmers?

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बुलंदशहर में रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। बताया जाता है कि बुलंदशहर में हाथरस जैसी घटना हुई है। यहां पर रेप करके पीड़िता की हत्या कर दी गई है। घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने लड़की का शव रात में ही जबरन जलवा दिया। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि जैसे हाथरस में पीड़िता के शव को जलाया गया, वैसे ही बुलंदशहर में पीड़िता के परिवार पर दबाव डालकर रात में शव को जलवाया गया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि परिजन कह रहे हैं कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। लेकिन बुलंदशहर की पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रियंका ने बताया कि हमने परिवार को आश्वासन दिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाएंगे। प्रियंका ने बताया कि परिजन के लोग प्रशासन से असंतुष्ट हैं। पुलिस ने उचित धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया था।

परिजनों को नहीं दी गई एफआईआर कॉपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया कि जब प्रशासन को पता चला कि हम पीड़िता के परिजनों से मिलने आ रहे हैं तब शायद उन्होंने कुछ धाराएं जोड़ी हैं। प्रियंका गांधी ने मीडिया को बताया कि परिवार को अब तक एफआईईर की कॉपी नहीं मिली है।

अंतिम समय में बेटी को देखने नहीं दिया- प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा के मुताबिक अंतिम समय में परिजनों को बेटी को देखने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बहुत सारे सवाल है लेकिन हम जवाब खोज कर रहेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस मामले में भी पीड़िता पर लांछन लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी दस्तावेजों में पीड़िता की उम्र 17 साल है। लेकिन जानबूझकर उम्र 21 साल बताई जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम परिवार के साथ हर स्थिति में मौजूद हैं और उनकी मदद करेंगे।