27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहानी एनकाउंटर में ढेर एक लाख के इनामी साहब सिंह की, जिसका गैंग नवजात बच्चों को भी मार डालता था

Sahab Singh Encounter: साहब सिंह का गैंग सिर्फ लूट को ही अंजाम नहीं देता था, घर के सदस्यों पर भी कहर बनकर टूटता था।

2 min read
Google source verification
up_police_encounter.jpg

2017 में दक्षिण के स्टार एक्टर कार्थी और रकुल प्रीत सिंह की थीरन नाम की एक चर्चित फिल्म आई थी। ये फिल्म एक ऐसे गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है जो घूमंतु जातियों की तरह घूमकर रेकी करता है और लूट की घटना को अंजाम देता है।

थीरन फिल्म में लूट और डकैती करने वाला ये गैंग जिस घर में घुसता है, उस घर के लोगों पर भी कहर बनकर टूटता है। लूट के बाद बेदर्दी से घर के लोगों की हत्या कर देता है।

थीरन फिल्म जैसा ही गैंग एक लाख के इनामी डकैत साहब सिंह का भी था। साहब सिंह को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ मार गिराया है। कई सालों से दहशत का पर्याय बने साहब सिंह ने कैसे यूपी पुलिस की हिट लिस्ट में आया, ये हम आपको बता रहे हैं।


नवजात बच्चों की कर दी थी हत्या
साहब सिंह फिरोजाबाद के सजेती गांव का रहने वाला था। वो पहली बार चर्चा में 22 साल पहले अगस्त, 2001 में। साहब ने अपने गैंग के साथ गोंडा क्षेत्र में डकैती डाली। गैंग ने सामान तो लूटा ही, घर में मौजूद 14 लोगों को भी बुरी तरह से मारा। घर में दो नवजात बच्चे थे, इनको भी गैंग ने पटककर मार डाला। घर के कुल पांच लोगों की गैंग ने हत्या की थी।

अक्टूबर 2001 में साहब के गैंग ने बुलंदशहर के डिबाई के एक घर में घुसकर लूट को अंजाम दिया। लूट के बाद साहब इसके बाद कुछ दिन के लिए अंडरग्राउंड हो गया।


अलीगढ़ में लूट के बाद 2 लोगों को मार डाला था
दिसंबर 2006 में अलीगढ के़ छर्रा में एक घर में डकैती की घटना हुई। इस घटना में भी साहब के गैंग ने डकैती के बाद घर के दो लोगों की हत्या कर दी। 20 सितंबर 2014 को बुलंदशहर में साहब सिंह के गैंग ने लूट को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने एक लाख का इनाम साहब सिंह पर घोषित किया।िया।

साहब सिंह D-84 गैंग का मेंबर था
साहब सिंह को एनकाउंटर में मार गिराने वाली एसटीएफ नोएडा के SSP राजकुमार मिश्रा ने बताया है कि साहब घुमंतू जनजाति के कुख्यात गिरोह D-84 गैंग का मेंबर था। ये गिरोह घरों में घुसकर डकैती और हत्या के अजाम देता था। साहब सिंह पर यूपी के अलग-अलग थानों में साहब सिंह पर हत्या, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं।

कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
बुलंदशहर के SSP श्लोक कुमार ने बताया है कि गुलावटी थाना क्षेत्र में कुख्यात साहब सिंह के होने की सूचना मिली थी। इस पर नोएडा और बुलंदशहर पुलिस की एक ज्वाइंट टीम ने उसे घेरने की कोशिश की। इसके बाद गुलावटी थाना क्षेत्र में रविवार रात साहब के गैंग से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक के भाई की बर्थ-डे पार्टी में उड़ाए गए नोट, वीडियो वायरल


मुठभेड़ में साहब सिंह घायल हो गया। घायल साहब सिंह को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।