5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Badaun Highway पर बस की टक्कर से दो महिलाओं समेत कार सवार छह लोगों की मौत

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में Delhi Badaun Highway पर एक निजी बस और कार में भीषण टक्कर

2 min read
Google source verification
six-people-died-in-bus-and-car-collision-on-delhi-badaun-highway.jpg

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में Delhi Badaun Highway पर एक निजी बस और कार में भीषण टक्कर।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बुलंदशहर. दिल्ली-बदायूं हाईवे (Delhi Badaun Highway) पर एक निजी बस की टक्कर से कार सवार छह लोगों की मौत की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात दिल्ली-बदायूं हाईवे पर फायर स्टेशन के नजदीक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे (Accident) में कार सवार दो महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी ने बस समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस एक ही दिन में 1375 नए मामले सामने आए 17 की माैत

दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में फायर स्टेशन के नजदीक शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलंदशहर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने बदायूं से डिबाई की तरफ जा रही एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुर्जा देहात की रहने वाली एक महिला विमला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो सड़क रक्तरंजित थी और खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। वहीं, आरोपी चालक बस समेत फरार हो गया, लेकिन लोगों ने करीब दो किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया।

मौत में शरीक होकर लौट रहे थे घर

हादसे की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में घटना स्थल पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त ही फायर स्टेशन के नजदीक यह भीषण हादसा हो गया।

मृतकों की सूची

चौकी इंचार्ज दानपुर रुस्तम सिंह ने हादसे में मृत लोगों के नाम 60 वर्षीय भूदेव सिंह पुत्र कल्याण, 35 वर्षीय रामवती पत्नी छत्रपाल सिंह, प्रताप सिंह पुत्र कांति प्रसाद, 18 वर्षीय रोहित पुत्र विरेंद्र सिंह, 50 वर्षीय विरेंद्र सिंह पुत्र कांति प्रसाद और 35 वर्षीय कार चालक कालू पुत्र महेश बताए हैं। सभी मृतक खुर्जा देहात के गांव सेंधा फरीदपुर के निवासी हैं। घायल 35 वर्षीय शिमला पत्नी टीकम सिंह का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड में कोरोना का कहर : झांसी में एक दिन में 14 की मौत, नए 880 संक्रमित