यहां हल्की राहत वाली बात यह भी है कि इन्ही 24 घंटों में 697 कोरोना रोगी ठीक भी हुए हैं जिन्हे ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। अब गाजियाबाद में 6645 लोगों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कुल 206 लोगों की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हुई है अभी तक 32900 लोगों को उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।