18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEOः पुरानी रंजिश में दो पक्षों में बवाल, यूपी पुलिस का सिपाही घायल

Highlights . प्रधानी चुनाव की रंजिश में विवाद. घटना में मेरठ में तैनात एक हवालदार घायल. छुट्टी पर आया हुआ पीड़ित  

less than 1 minute read
Google source verification
marpetttt.png

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और गोली चली। मामला पुराना कोर्ट में चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस का एक हवलदार भी घटना में घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: karwa chauth 2019ः करवा चौथ के दिन सुबह—सुबह पति के हाथ से जरूर पीएं नारियल का पानी, होगा यह फायदा

बुलंदशहर के थाना गुलावठी थी गांव हसनपुर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें जमकर लाठी-डंडे, पथराव व फायरिंग हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के 9 लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। मामला पुरानी रंजिश का है। गांव के अली हसन और शकीर में 2017 से प्रधानी चुनावी रंजिश चल रही थी। जिसमें अली हसन के बेटे वह फौज में भर्ती है उसको गोली मार दी थी। गवाही को लेकर दूसरा पक्ष फैसले के लिए दबाव बना रहा था।

एक पक्ष का आरोप है कि गोली भी चली है। इसके एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सभी सातों घायल को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। एसपी देहात मनीष कुमार का कहना है कि हुसैन खान ने पुरानी रंजिश के चलते शकीर पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।