25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमन का पैगाम लेकर निकली तब्लीगी जमात और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं में पथराव, देखें तस्वीरें

बंजरगियों के जय श्री राम के नारे जवाब में लगे नारा-ए-तकबीर अल्लाह-हू-अकबर के नारे, फिर हुआ पथराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Dec 2017, 7:27 PM IST

stone pelting

बुलंदशहर. मीरपुर गांव में विगत तीन दिनों से चल रहे आलमी तब्लीगी इत्जमा का सोमवार को समापन हो गया। इसके बाद देशभर-विदेश से आए हजारों की संख्या में नमाजी वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित पॉलीटेक्निकल मैदान में बंजरग दल के कार्यकर्ता भी शौर्य दिवस का जुलूस लेकर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षो में तीखी झड़प हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से पथराव करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने लगे। पथराव से भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद सीओ-कोतवाल अपने चार सिपाहियों के साथ दोनों पक्षों के बीच अड़ गए। प्रशासन की सूझबूझ से खुर्जा में बड़ा बवाल होने से टल गया, जिसके बाद कई थानों की फोर्स पूरे दिन नगर का जाम खुलवाने में लगी रही।

सीओ जगदीश चंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे स्थित मीरपुर गांव में विगत तीन दिनों से चल रहे आलामी तब्लीगी इत्जमा का सोमवार को समापन हुआ था। इसके बाद देश-विदेश से आए हजारों की संख्या में नमाजी वापिस लौट रहे थे। दूसरी ओर बजरंगी भी हाईवे स्थित पॉलीटेक्निक मैदान में कार्यक्रम के लिए पहुंच गए। इसी दौरान बंजरगी रैली निकालते हुए शहर की तरफ जाने लगे। वहीं, दूसरी ओर से हजारों की संख्या में नमाजी लौट रहे थे। इसी बीच बंजरगियों ने चिढ़ाते हुए जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। बजंरगियों को नारा लगाता देख दूसरी तरफ से भी नारा-ए-तकबीर अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगने लगे। अचानक नारे लगने से पहासू अड्डे पर जाम खुलवा रहे सीओ-जगदीश चंद और कोतवाल संजय पांचाल के हाथ-पांव फूल गए। दोनों तरफ से भारी भीड़ होने के बाद बावजूद भी मात्र चार सिपाहियों संग सीओ-कोतवाल मौके पर डटे रहे और दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भीड़ को मौके से निकालने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से कुछ असामाजिक तत्वों ने मामूली पथराव करते हुए माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्षों के शहर के समझदार और सम्मानित लोगों ने प्रशासनिक अफसरों का साथ देते हुए एक बड़े टकराव को रोक दिया।

प्रशासन की वक्त पर की गई सूझबूझ से एक बड़ा टकराव टल गया, जिसके बाद प्रशासन ने बंजरगियों की रैली नगर में निकलवाई। सबकुछ सही सलामत होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। रैली संपन्न होने के बाद अरनिया, जंक्शन, खुर्जा देहात की पुलिस फोर्स नगर की जाम की व्यवस्था को संभालने में जुटे रहे।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग