12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार से नाराज किसानों ने जलाई गन्ने की होली

किसानों ने जलाई गन्ने की होली किसानों ने सरकार पर साधा निशाना    

2 min read
Google source verification
protest

सरकार से नाराज किसानों ने जलाई गन्ने की होली

बुलंदशहर. होली के मौके पर जहां पीरा देश हर्षोल्लास में डूबा है। वहीं, देश के किसान इस दिन भी अपने हक की लड़ा लड़ रहे हैं। इस सिलसिले में होलिका दहन के दिन सैंकड़ों किसान बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर पहुंचकर गन्ने की होली जलाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। दअरसल ये किसान आवारा गौवंश और गन्ना बकाया का भुगतान नहीं होने से खफा हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा के इस मंत्री ने कही ऐसी-ऐसी बातें, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप, देखें वीडियो

इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में किसान बुधवार को बुलंदशहर के काला आम पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और बसों में सवार होकर बुलंदशहर मलका पार्क पहुंचे। इसके बाद किसानों ने मार्च निकलते हुए काला आम चौराहे पर गन्ने की होली जलाई। गुस्साए किसानों ने सरकार और सिस्टम के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, आवारा गौवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार और सिस्टम किसानों की आवाज़ को सुनने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: फिल्म रामजन्म भूमि पर गहराया विवाद, एक्ट्रेस नाजरीन को किया गया इस्लाम से ख्वारिज

गौरतलब है कि बुलंदशहर में दूसरे चरण में मतदान होना है, जिसके लिए नामंकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। देशभर में अचार संहिता लागू है। उस बीच इस तरह की तस्वीरें भी सामने आने से भाजपा की जमीन पर पकड़ के दावों पर कई सवाल खड़े करती है। प्रदर्शन कर रहे मेरठ मण्डल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश का किसान गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हुआ है। इसी से नाराज होकर गन्ने की होली जलाई गई है। उन्होंने बताया कि वेद सुगरमिल पर हमारा करोड़ों का बकाया है, जिससे किसानों को बहुत ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। हम किसान अबकी बार काले कपड़े पहनकर होली मनाएंगे, क्योंकि पुलवामा में हुए हमले से हमारे किसानों के बेटे शहीद हुए थे। इसके साथ ही इन लोगों ने ऐलान किया कि होली वो दिन नोएडा में मोंटी चड्डा के मॉल पर भी कब्जा करेंगे।