16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शूटिंग के लिए फिल्मी सितारों की पसंदीदा जगह बुलंदशहर का ये फोर्ट

Raoraj Vilas Fort Bulandshahr बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के कुचेसर स्थित रावराज विलास फोर्ट बालीवुड के सितारों की पसंदीदा जगह बना हुआ है। रावराज विलास फोर्ट में कई नामी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब बुलंदशहर के इस फोर्ट में शूटिंग की लोकेशन देखने कंगना रनौत पहुंची तो चारों ओर कंगना ही कंगना हो गया। प्राकृतिक छटा और चारों ओर हरियाली के बीच बना ये रावराज विलास फोर्ट शूटिंग के लिए फिल्मी सितारों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है।

2 min read
Google source verification
शूटिंग के लिए फिल्मी सितारों की पसंदीदा जगह बुलंदशहर का ये फोर्ट

शूटिंग के लिए फिल्मी सितारों की पसंदीदा जगह बुलंदशहर का ये फोर्ट

Raoraj Vilas Fort Bulandshahr जिले के बीबी नगर क्षेत्र के कुचेसर कस्बा स्थित रावराज विलास फोर्ट एक बार फिर से सुर्खियों में है। कारण इस बार बालीवुड अदाकारा कंगना रनौत यहां पर शूटिंग की लोकेशन देखने के लिए पहुंची हैं। बता दें कि मेरठ मंडल का जिला बुलंदशहर पिछले कई दशकों से फिल्‍मी कलाकारों की पसंद बना रहा है। यहां के रावराज विलास फोर्ट में शूटिंग करना फिल्मी कलाकारों को काफी पसंद आता है। बुलंदशहर के बीवीनगर के कुचेसर स्थित रावराज विलास फोर्ट में अब तक धर्मेंद्र,शबाना आजमी,जया बच्चन,नसीरुद्दीन शाह,ओमपुरी,रणवीर सिंह,गोविंदा, आलिया भट्ट,विद्या बालन आदि जैसे दिग्गज स्‍टार इस फोर्ट में शूटिंग कर चुके हैं। शूटिंग के लिए इस फोर्ट में पूरी फिल्मी यूनिट कई—कई दिन तक रूकी है। कुचेसर स्थित फोर्ट और कुचेसर कस्बे में कई बड़ी फिल्मों की अब तक शूटिंग हो चुकी है।


कुचेसर स्थित ये रावराज विलास किला बालीवुड को शूटिंग के लिए खूब भाता रहा है। यहां के मड फोर्ट किले में भी कई बालीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब तक जिन फिल्मों की इन किलों में शूटिंग हुई है। उनमें करण जौहर की फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग भी शामिल है। जो कि साल 2022 में 18 अक्टूबर से इसी फोर्ट में शुरू की गई थी। इस फिल्म में शूटिंग के लिए धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, जया बच्चन,आलिया भट्ट,शबाना आजमी के साथ दिन और रात शूटिंग की गई थी। इसके अलावा मिस टनकपुर हाजिर हों, बेगम जान,किल दिल, द हंगर जैसी फिल्मों की शूटिंग भी इन किलों में हो चुकी है। राव राज विलास में डाक्यूमेंट्री भी शूट हो चुकी है।

यह भी पढ़े : Kangana Ranaut : रावराज विलास फोर्ट पहुंचीं कंगना रनोट ने की शूटिंग साइट विजिट


बंटी और बबली—2 की शूटिंग
जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर कुंवर राजेंद्र पाल सिंह का ऊंचा गांव स्थित किला आज देशी-विदेशी में पसंद किया जाता है। यह किला फिल्मी कलाकारों के लिए भी शूटिंग के लिए बेहद खास है। राकी और रानी फिल्म शूटिंग से पहले ऊंचा गांव के इस किले में फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने 2020 में बंटी और बबली-2 की शूटिंग की थी।