12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में एेसे की जा रही तेल आैर प्राकृतिक गैस की खोज, देखें वीडियो

टीम ने सामान के साथ इन गांव में शुरू किया काम

2 min read
Google source verification
DEMO PIC

यूपी के इस जिले में एेसे की जा रही तेल आैर प्राकृतिक गैस की खोज, देखें वीडियो

बुलंदशहर।बुलन्दशहर जिले में कंपनियों की तरफ से तेल और प्राकृतिक गैस की खोज के लिए कवायदें तेज हो गर्इ हैं।तेल क्षेत्र की एक बड़ी भारतीय कंपनी ने इसके लिए जिले के कई क्षेत्रों में सर्वे करने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। जल्द ही यहां के कई ग्रामीण इलाकों में इसके लिए प्रयास भी शुरू होने वाले हैं तेल की खोज में पेट्रोलियम विशेषज्ञ यहां इससे पहले भी आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः अब यहां स्कूल भी रंगे भगवा रंग में टीचर्स ने बतार्इ ये चौंकाने वाली वजह

इस जिले में की जा रही तेल की खोज

अब बुलन्दशहर जिले में तेल कंपनियों ने तेल ढूंढने के लिए कवायदें तेज कर दी हैं।बुलंदशहर के ग्यासपुर और नीमखेड़ा में इसके लिए प्रयास किये जाने शुरू हो गए हैं।जिले में तेल और गैस की खोज के लिए आर्इ टीम के सदस्यों का कहना है कि और भी कुछ क्षेत्र जिले भर में अभी चिन्हित किये जाने बाकी हैं।जहां किसानों से बात करने के बाद और सभी कार्रवार्इ पूरी करने के बाद इस सर्च अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों से सम्बंधित विभागों से ज़रूरी एन ओ सी भी सभी सम्बंधित विभागों से हांसिल कर ली गयी है।

यह भी पढ़ें-मजदूर ने मांगे तीन सौ रुपये तो होटल मालिक ने उठा लिए ये खाैफनाक कदम

प्रदेश के 25 जिलों में कराया जाएंगा सर्वे

जानकारी के अनुसार प्रदेश के करीब 25 जिलों में तेल और पेट्रोलियम पदार्थों कज खोज के लिए सर्वे कराए जाएंगे।आॅयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड कारपाेरेशन ने इस काम का जिम्मा एशियन आॅयल फील्ड सर्विस लिमिटेड नाम की एक फर्म को दिया है।तेल की खोज के लिए यहां अलग अलग टीमों का आना शुरू हो गया है।जानकारों की माने तो खास तौर पर ये सर्वे का काम गंगा नदी या अन्य नदियों के आस पास के क्षेत्रों तेल और गैसों के पता लगाने के लिए किया जाना है।जिसमे नदियों के पास से गुजरने वाले जिलों में ये तेल और गैस की खोजने के लिए सर्वे किया जाना है।वहीं जरूरी सामान भी यहां लगातार पहुंच रहा है।खासकर किसानों की कृषि भूमि पर इसके लिए टेंट और तम्बू भी लगने शुरू हो गए हैं।बुलंदशहर जिले के ग्यासपुर और नीमखेड़ा के जंगलों में तेल और गैस की खोज के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।इस काम में लगे विशेषज्ञों की टीम का कहना है कि ये एक काफी विस्तृत विषय है और इस तरह की खोजी अभियान में समय भी काफी लगता है।