3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम से जाने लगी भीड़ तो सांसद ने कहा, रुक जाइए

- भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे बुलंदशहर - बुलंदशहर-गढ़ और मेरठ-बदायूं फोरलेन नेशनल हाईवे का किया शुभारंभ - करीब नौ मिनट के भाषण में उन्‍होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

2 min read
Google source verification
nitin gadkari

Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम से जाने लगी भीड़ तो सांसद ने कहा, रुक जाइए

बुलंदशहर। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे। वहां उन्होंने बुलंदशहर को बड़ी सौगात दी। नितिन गडकरी ने बुलंदशहर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत अनूपशहर में तैयार हो रहे एसटीपी एक व डेढ़ एमएलडी के अपग्रेडेशन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने बुलंदशहर-गढ़ और मेरठ-बदायूं फोरलेन नेशनल हाईवे का भी शुभारंभ किया। इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 3450 करोड़ का खर्च आएगा।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2019: बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

ढाई घंटे लेट पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम दोपहर 2.20 पर बुलंदशहर के गंगापुरम में था लेकिन उनका हेलीकॉप्‍टर ढाई घंटे की देरी से पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद 5 बजे केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम सथल पर पहुंचे। करीब नौ मिनट के भाषण में उन्‍होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नितिन गडकरी के लेट होने पर गौतमबुद्ध नगर सांसद व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने मंच की कमान संभाली। इस बीच कार्यक्रम में आए लोग वापस जाने लगे तो महेश शर्मा ने उन्‍हें थोड़ा और इंतजार करने को कहा। नितिन गडकरी के पहुंचने पर उनका जाेरदार स्‍वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- चीनी बनाने में किसानों का भविष्य नहीं है, जानिए क्‍यों

महेश शर्मा ने सपा-बसपा गठबंधन पर दिया विवादित बयान

शुभारंभ और लोकार्पण के कार्यक्रम में शिरकत करने बुलंदशहर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने गठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया। उन्‍होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर 2019 में बुआ-बबुआ के गठबंधन को यूपी से सीट मिली तो लखनऊ में एक बार फिर गेस्ट हाउस कांड होगा। महेश शर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे वह पप्पू भाई भी पीएम बनने का सपना देखते हैं, जो संसद में पहुंचने के बाद आंख मारते हैं। पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी जैसा नेता विपक्ष के पास तो छोड़िए पूरे विश्व में नहीं है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद भोला सिंह, बुलंदशहर विधायक विजेंद्र सिंह सिरोही, अनीता लोधी, विजेंद्र खटीक, देवेंद्र लोधी और संजय शर्मा शामिल रहे। इस प्रोग्राम में जिलाधिकारी खुद कमान संभाल रहे थे। पुलिस ने भी पूरे मामले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: बुलंदशहर से बसपा के इस नेता का टिकट कटा, जेल से बाहर आए पूर्व विधायक को मिला मौका!

Story Loader