9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 रिजेक्शन और ताने…अब 3.7 फीट के दूल्हे हो मिली 4 फीट की दुल्हन

Unique Wedding: कहते हैं भगवान ऊपर से ही जोड़ियां बनकर भेजता हैं। बुलंदशहर के 3.7 फीट के अरशद और 4 फीट की सोना की जोड़ी भी कुछ ऐसे ही बनी है। दोनों ने 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन शादी (UP Wedding News) की। अब आप सोच रहे कि इस शादी की इतनी चर्चा क्यों है तो आइए जानते हैं पूरी बात।

2 min read
Google source verification
Unique Wedding Groom 3.7 Feet Bride 4 Feet Marriage Newly Couple Photos Video

Unique Wedding: बुलंदशहर के स्याना के 35 साल के मोहम्मद अरशद ने 30 साल की सोना से 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन शादी की। अरशद फर्नीचर का काम करते हैं, लेकिन अपनी कम हाइट होने की वजह से शादी को लेकर चिंतित रहते थे। लोगों के ताने सुनकर वह परेशान हो चुके थे। इसके बाद भी अरशद ने जीवनसाथी मिलने की उम्मीद नहीं खोई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अरशद मैरून रंग की शेरवानी पहने दूल्हा बनकर काफी खुश थे। अपने रिश्तेदारों को लेकर बैंड बाजे के साथ वे सोना के घर पहुंचे तो भीड़ जुट गई। सपने पूरे होते देख एक बार को तो मोहम्मद अरशद भावुक भी हो गए थे। क्योंकि 15 साल की तलाश और 10 बार रिजेक्ट होने के बाद अरशद को लड़की मिली थी। मोहम्मद अरशद कहते हैं कि जब वे लड़की देखने जाते थे तो उनके कद को लेकर ताने मारे जाते थे। लोग कहते थे इतना छोटा कद है, इसे कौन अपनी लड़की देगा?

बुलंदशहर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद ने बताया कि 4 महीने पहले एक रिश्तेदार ने सोना के बारे में बताया। उसकी हाइट 4 फीट थी। इस पर मेरे परिजनों ने उस रिश्तेदार के साथ जाकर सोना के परिजनों से बात की। काफी समझाने के बाद सोना के परिवार वाले शादी को राजी हो गए। हम दोनों की हाइट में ज्यादा अंतर नहीं था तो रिश्तेदारों ने भी आपत्ति नहीं थी। इसके बाद बुधवार को 14 फरवरी के दिन उनकी सोना से शादी (Unique Wedding) हो गई।

यह भी पढ़ें: बम ब्लास्ट से दहली धार्मिक नगरी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत

अब दोनों परिवार इस मिलन से बहुत खुश हैं। अरशद के एक दोस्त ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अरशद शादी नहीं होने से बहुत चिंतित रहता था। मैं हमेशा से चाहता था कि उसकी शादी हो जाएग। जब मुझे शादी का कार्ड मिला तो मैं बहुत खुश हुआ। हमने पूरे शहर में मिठाई बांटी।