1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP BOARD EXAM Result 2018: बुलंदशहर के टॉपर आईएएस बनकर करना चाहते हैं देश की सेवा

छोटे से कपड़ा व्यापारी के बेटे ने हाई स्कूल में किया बुलंदशहर टॉप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Apr 2018, 7:01 PM IST

Topper

बुलंदशहर. सभी छात्रों के अपने-अपने सपने होने हैं। कोई डॉक्टर तो कोई इनजीनियर तो कोई राजनेता बनने का सपना संजोए रहता है। जब बात टॉपर की हो तो सभी को यह जानने की उत्सुकता होती है कि प्रदेश का ये टॉपर आखिर करना क्या चाहता है। एसे ही यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में चैथा स्थान प्राप्त करने वाले बुलन्दशहर के होनहार छात्र प्रतीक चैधरी से पत्रिका संवाददाता ने तो बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। प्रतीक चैधरी की माने तो मात्र 7 घंटे नियमित पढ़ाई करके लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र पुलकित बंसल ने भी 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बुलन्दशहर का गौरव बढाया है। पुलकित भी आईएएस बन असहायों को शासकीय स्तर पर मदद करना चाहता है।

UP BOARD RESULT: इस बार परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों ने भी बनाया था रिकॉर्ड

बुलन्दशहर के विवेकानंद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालिज में पढ़ने वाले छात्र प्रतीक चैधरी के स्कूल और घर में खुशी का माहौल है। हो भी क्यों नहीं, आखिर उसने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे जनपद का नाम प्रदेश भर में रौशन किया है। हर कोई प्रतीक को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटने में लगा है। प्रतीक के पिता मुनेन्द्र पाल सिंह आल इण्डिया रेडियो दिल्ली में इंजीनियर है। अब प्रतीक आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है।


प्रतीक बताता है कि कोई भी छात्र अगर 6 से 7 घण्टा हर रोज़ मन लगाकर पढ़ाई करे तो वो अपना लक्ष्य हासिल कर सकता है। वहीं प्रतीक आईएएस बनकर देश से भ्रष्टचार मिटाना चाहता है। वहीं प्रतीक की मां मुकेश देवी भी प्रतीक के सपने को साकार करने में हर मुमकिन मदद देने की बात कर रही हैं। प्रतीक की माँ बाकी छात्रों को भी संदेश दे रही हैं कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ें और युहीं अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करें। अगर आप इस बार फेल भी हो गए हैं तो निराश न हों और मन लगाकर गे की पढ़ाई कर आप भी टॉपर की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

बुलन्दशहर में कपडे की छोटी सी दुकान चलाने वाले दीपक बंसल का पुत्र पुलकित भी इसी स्कूल का हाईस्कूल का छात्र है। पुलकित ने भी 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का टापर बन गया है। पुलकित भी आईएएस बनना चाहता है । उसने अपनी सफलता के लिए गुरुजनों और माता पिता को श्रेय दिया है। प्रतीक और पुलकित दोनों बुलन्दशहर डीएम रोड़ स्तिथ विवेकानद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं और दोनों ने जिस तरह जनपद का गौरव बढ़ाया है, उससे परिवार और टीचर गदगदा हो उठें हैं।