17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी: घर की छत पर साे रहे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Highlights यूपी के बुलंदशहर में घर की छत पर साे रहे एक हिस्ट्रीशीटर की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों काे वजह बताया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
img-20200610-wa0000.jpg

बुलंदशहर. बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर में एक हिस्ट्रीशीटर की सिर में गोली मारकर ( murder ) हत्या कर दी गई। मृतक की बहन ने एक आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की इस वारदात के पीछे अवैध संबंधों ाे कारण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रैफिक पुलिस की दो महिला कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में हड़कंप

बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर का रहने वाला 25 वर्षीय रोबिन सिंह अपने मकान की छत पर सोया हुआ था। बुधवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने घर के पिछवाड़े से चढ़कर इसके सिर में गाेली मार दी। राेबिन की माैके पर ही माैत हाे गई। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: चीन में रामपुर की नवाबजादी के फोटो का गलत तरीके से हो रहा इस्तेमाल, जानिए पूरा मामला

मृतक रोबिन के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के करीब आठ मामले दर्ज थे। मृतक की बहन ने भाटोना निवासी अजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने सिर में गाेली मारकर हत्या की गई है। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। मृतक पर पहले ही 8 मुकदमे जनपद भर में दर्ज हैं। परिवार की ओर से तहरीर आई है। जल्द से आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।