
रामपुर। दुनिया भर में अपने उत्पाद बेचने के लिए मशहूर चीन के एक रेस्टोरेंट का बड़ा खेल सामने आया है। वहीं मामला सामने आने पर पूर्व मंत्री ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, शंघाई के मसाला आर्ट नाम ररेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड पर रामपुर के शासक रहे नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर प्रिंट की गई है। उधर, मामला सामने आने पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चीन के शहर शंघाई में मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स की कई शाखाएं हैं। नवाब काजिम अली खां ने चीन के मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स का मेन्यू कार्ड पेश करते हुए बताया कि इस पर नवाब रजा अली खां की बेटी की फोटो छपी हुई है। शाही खानदान के लोगों की तस्वीरों का ग़ैरक़ानूनी तरीके से इस्तेमाल दुनियाभर में किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस रेस्टोरेंट के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले दिल्ली और मुंबई की एक कंपनी द्वारा रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पत्नी रफत जमानी बेगम की तस्वीर को अपने उद्योग के प्रमोशन के लिए प्रयोग किया था। फिर उनकी बेटी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर लखनऊ के एक क्राफ्ट स्टोर ने हैंड बैग पर छाप दी थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में एक टीवी शो नौलखा में भी रफत जमानी बेगम की तस्वीर का भी प्रयोग किया गया था। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। सभी को नोटिस भेजा गया है।
Updated on:
11 Jun 2020 01:02 pm
Published on:
11 Jun 2020 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
