5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि मंत्री ने सरकार के कार्यों का किया गुणगान, पूर्व की सरकारों पर भी बोला हमला

किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए 18 करोड़ 83 लाख की लागत से प्रशिक्षण छात्रावास का किया जा रहा है निर्माण ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 May 2018, 9:40 AM IST

bulandshahr

बुलंदशहर। कर्नाटक चुनाव के अलावा इस साल कई और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमे जीत पक्की करने के लिए बीजेपी जोर आजमाइश में लगी है। लेकिन इसके साथ ही बीजेपी 2019 चुनाव की तैयारियों में भी लगी है। जिसके लिए सभी सांसदों, विधायकों और नेताओं को खास हिदायत दी गई है। जिसे अमल में लाना भी उन्होंने शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें :जब ऑफिस की दीवार पर जहरीला सांप रेंगता देख उड़ गए सभी के होश, जानिये क्या हुआ इसके बाद


देश के बसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में आगामी आम चुनाव में जनता को लुभाने के लिए योगी सरकार के साथ ही उनके मंत्री भी जुट गए हैं। जहां सीएम से लेकर उनके मंत्री और नेता दलित के यहां रात गुजार रहे हैं, खाना खा रहे हैं तो कहीं सरकार की योजनाओं का गुणगान कर रहे हैं। इसी के तहत जनता में बीजेपी सरकार के लिए विश्वास जगाने के लिए सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुलंदशहर पहुंचे। जहां उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक किसानों कोमृदा परीक्षण कार्ड वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही 2022तक किसानों की आय दोगुनी करने का भी दावा किया। दअरअसल कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुलंदशहर में प्रशिक्षण छात्रावास का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें :छापेमारी टीम का खौफ है यहां, पहुंचने से पहले ही कटिया कनेक्शन उतरने लगे

सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 करोड़ 83 लाख की लागत से प्रशिक्षण छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को बुलंदशहर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें किसान खेती किसान के उन्नत गुर सिख कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। किसान हमारे अन्नदाता है किसी भी दशा में उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की आय-2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं सरकार की ओर से किसानों के हित में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के ऋण माफ किये जाने का एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बुलन्दशहर में हजारों किसानों का ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत ऋण माफ किये गये। पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन बीजेपी सरकार ने सत्ता में आते ही ऋण मोचन योजना में सरकार ने बिना किसी भेदभाव, जाति-धर्म के प्रत्येक पात्र किसान का ऋण माफ करने कार्य किया है।

यह भी पढ़ें : धर्म परिवर्तन के बाद शादी, बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही


सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को जो प्रमाणित बीज तीन वर्षो में एक बार मिलता था। अब उसकी अवधि घटाकर दो वर्ष कर दी गई है। 80 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण का कार्य किया गया है। कृषि विभाग का हर कार्य आॅनलाइन करते हुए अनुदान की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजने की व्यवस्था की गई है। किसानों को समृद्धशाली बताते हुए कहा कि बुलन्दशहर, हरियाणा प्रदेश के समीप है और हरियाणा से अच्छी उपजाऊ जमीन है। इसलिए बुलन्दशहर के किसान अगर कृषि कार्यो में वैज्ञानिकों के दिये गये सुझावों के अनुसार खेती का कार्य करना शुरू कर दें तो देश में उत्पादन में यह पहला जिला होगा।

यह भी पढ़ें :रेड लाइट एरिया सील करके चला अभियान, यह मिला यहां से

इस दौरान कृषि मंत्री ने गेहूं खरीद का जिक्र करते हुए कहा कि जनपद में 58 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों को गेहूं की कीमत 4 दिन के अन्दर खातों में भेजी जा रही है। इससे पहले कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि विद्यालय के प्रांगण में किसानों के प्रशिक्षण के लिए 18.83 करोड़ की धनराशि से छात्रावास निर्माण के लिए मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें :मोबाइल पर बात करना हो सकता है खतरनाक,देखें वीडियो