8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav 2023: 100 से अधिक फर्जी वोटर्स हुए गिरफ्तार, भेजे जा सकते हैं जेल

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इसी दौरान बुलंदशहर में पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
chandra_prakash_.jpg

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने की फर्जी वोटर्स के गिरफ्तार किए जाने पर पुष्टि की है।

UP Nikay Chunav 2023 निकाय में बुलंदशहर में पोलिंग बूथ पर वोट करने आए 100 से अधिक वोटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वोटिंग करने से पहले पीठासीन अधिकारी ने जब आधार कार्ड को बायोमेट्रिक मशीन से चेक किया। तब यह फर्जीवाड़ा सामने आया। 17 निकायों से इन सभी को फर्जी वोटर्स की गिरफ्तारी हुई है।

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने की फर्जी वोटर्स के गिरफ्तार किए जाने पर पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमने 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है। इन्हे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कन्नौज में पोलिंग बूथ पर सपा नेता को बीजेपी समर्थकों ने गिरा- गिराकर पीटा, सामने खड़ी रही पुलिस
95 नगरपालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर 969 उम्मीदवार
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में 6,929 पदों के लिए सुबह से मतदान जारी है। इसके लिए चुनाव मैदान में 39,146 उम्मीदवार हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार 7 नगर निगमों के महापौर पद पर 83 उम्मीदवार और 581 पार्षद पद पर 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसी तरह से 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर 969 उम्मीदवार, नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्य पद पर 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार और नगर पंचायतों के 3,459 सदस्य पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं।