
बुलंदशहर। जब छात्राओं की झिझक टूटेगी, तभी वे किसी भी विषम स्थिति में महिला हेल्पलाइन के नंबर पर फोन करके महिला पुलिस अधिकारी से अपनी बात शेयर करेंगी। जब हर बात शेयर करेंगी तो उन्हें वहां से सुरक्षा मिलेगी। और तो और उन्हें उनकी सुरक्षा के टिप्स भी मिलेंगे, इसलिए पुलिस छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक कर रही है। सोमवार को एसएसपी आॅफिस व कालाआम चौराहे पर स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। साथ ही महिला हेल्पलाइन के बारे में बताकर जागरूक भी किया गया।
मनाया जा रहा है नारी सुरक्षा सप्ताह
बुलंदशहर जिले में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला हेल्पलाइन के लिए छात्राओं को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। साथ ही पुलिस ने छात्राओं को बचाव के टिप्स भी दिए। इसके तहत बुलंदशहर में सोमवार को संतोष इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुलिस आॅफिस और कालाआम चौराहे पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया।
एसएसपी ने दिए टिप्स
एसएसपी मुनीराज ने कहा कि छात्राएं अगर जागरूक हों तो कोई भी उन्हें गलत निगाह से न ही देख सकता है और न ही बोल सकता है। छात्राएं नारी शक्ति को पहचानें और किसी भी विषम परिस्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 व 1090 पर फोन करें। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन की खासियत यह है कि वहां महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ही फोन अटेंडेंट किया जाता है। छात्राएं अपनी बात इन नंबरों पर शेयर करें। उनका नाम भी गोपनीय रहता है और उन्हें पूरी सुरक्षा भी मुहैया करायी जाती है।
नजरअंदाज न करें ऐसी घटनाएं
उन्हाेंने कहा कि ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज कर छुपाएं नहीं, बल्कि निडरता से बताएं और दोषियों को कानून के द्वारा दंडित कराएं। कानून में उन्हें बहुत शक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कई कानूनों का जिक्र करते हुए विस्तार से यह भी बताया कि इसके तहत दोषियों को कितनी-कितनी सजा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में आज महिला थाना, महिला सेल, एंटी रोमियो दस्ता, प्रदेश स्तर पर हेल्पलाइन 1090 और यूपी 100 डायल की व्यवस्था है।
Published on:
12 Dec 2017 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
