11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्‍पेक्‍टर ने SSP के खिलाफ फेसबुक पर किया ऐसा कमेंट कि पुलिसवालों के उड़ गए होश

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का यह कमेंट सहारनपुर पुलिस समेत पूरी यूपी पुलिस में चर्चा का विषय बन गया है

2 min read
Google source verification
saharanpur inspector

सहारनपुर। जनपद में तैनात यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने एसएसपी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर गिरीश कुमार जयंत ने एसएसपी के खिलाफ सोशल साइट फेसबुक पर एक ऐसा कमेंट कर दिया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। अपनी फेसबुक वॉल पर गिरीश कुमार जयंत ने लिखा है, अगर जिला अधिकारी क्राइम मीटिंग लेंगे तो कम से कम थानेदारों को गालियां नहीं सुननी पड़ेंगी और मैदान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का यह कमेंट सहारनपुर पुलिस समेत पूरी यूपी पुलिस में चर्चा का विषय बन गया है और गिरीश कुमार जयंत की इस पोस्ट पर लगातार कमेंट भी आ रहे हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

यह है पूरा मामला
दरअसल 10 दिसंबर को सोशल साइट्स और अन्य मीडिया माध्यमों से एक खबर आई कि अब जिलों में एसएसपी नहीं बल्कि जिला अधिकारी क्राइम मीटिंग लिया करेंगे। इस खबर पर सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर गिरीश कुमार जयंत ने लिखा कि अच्छा हुआ अब क्राइम मीटिंग एसएसपी के स्थान पर डीएम लिया करेंगे। इससे कम से कम थानेदारों को गालियां नहीं सुननी पड़ेंगी और फील्ड के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारियों ने इस पोस्ट का संज्ञान ले लिया है।

यह है चक्कर लगाने का मामला
दरअसल, पिछले दिनों क्राइम मीटिंग के दौरान SSP सहारनपुर बबलू कुमार ने थानेदारों को फील्ड के चक्कर लगवाये थे। यह पहली बार था और इससे पहले कोई एसएसपी ऐसा नहीं कर पाया था। इस घटना के बाद से ही कई थानेदार और इंस्पेक्टर दबी जुबान से एसएसपी सहारनपुर का विरोध करते रहे हैं लेकिन अभी तक कोई खुलकर सामने नहीं आया था। अब इंस्पेक्टर गिरीश कुमार जयंत ने फेसबुक पर यह कमेंट करके एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

क्या कहते हैं एसएसपी
एसएससी सहारनपुर बबलू कुमार का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी भी तरह की फेसबुक पोस्ट की जानकारी नहीं है। मामले को दिखाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।