आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन के प्रिंट लेने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। हालांकि, परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने साफ कर दिया कि ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रविष्टि में किसी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।