7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजमार्ग पर बोरिंग मशीन के टैंक से 150 लीटर डीजल चोरी

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामगंजबालाजी बायपास पर सड़क किनारे ढाबे पर खड़ी बोरिंग की मशीन से शुक्रवार अल सुबह अज्ञात चोरों ने लगभग 150 लीटर डीजल चोरी करने के साथ ही चालक के साथ मारपीट कर दी।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 14, 2025

राजमार्ग पर बोरिंग मशीन के टैंक से 150 लीटर डीजल चोरी

रामगंजबालाजी. फोरलेन बायपास पर बोरिंग की मशीन का डीजल चुराने के लिए तोड़ा गया ढक्कन।

रामगंजबालाजी. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामगंजबालाजी बायपास पर सड़क किनारे ढाबे पर खड़ी बोरिंग की मशीन से शुक्रवार अल सुबह अज्ञात चोरों ने लगभग 150 लीटर डीजल चोरी करने के साथ ही चालक के साथ मारपीट कर दी।

जानकारी अनुसार रामगंज बालाजी बायपास पर यही के रहने वाले दुर्गालाल सैनी की दो बोरिंग की मशीन खड़ी हुई थी। रात्रि के समय मशीनों के चालक व ऑपरेटर मशीनों के पास ही सो रहे थे। देर रात 3:30 बजे करीब एक बिना नंबर की कार में चार जने सवार होकर आए। और उन्होंने बोरिंग की एक मशीन के टैंक में से लगभग डेढ़ सौ लीटर डीजल निकाल कर कार की डिग्गी में रखी कैन में भर लिया।

उसके बाद में मशीन के अन्य टैंक का ढक्कन खोलकर डीजल निकालने की कोशिश कर रहे थे। ढक्कन खोलने की आवाज आई तो ऑपरेटर व चालक उठ खड़े हुए और चोरों को पकड़ने लगे। ऐसे में चोरों ने टंकी पर लग रहे ढक्कन व पत्थर से मशीन के चालक दबलाना निवासी बाबूलाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में बाबूलाल के कंधों में व पैर में चोट लगी। सभी लोग जागने के बाद में लोगों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर गाड़ी को भगाकर बूंदी की तरफ ले गए। चोरों का चालक, ऑपरेटर ने काफी दूरी तक पीछा किया, लेकिन चोर गाड़ी को भगा ले गए। वहीं घायल हुए बाबूलाल का उपचार मशीन के मालिक ने बूंदी अस्पताल में ले जाकर करवाया। उक्त घटना की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस को दी है।

दूसरी मशीन का बच गया डीजल
ढाबे पर दोनों मशीन एक साथ खड़ी हुई थी। लेकिन चोरों को एक मशीन में लग रहे डीजल टैंक चारों तरफ से पैक होने के चलते उसका पता नहीं लग पाया। ऐसे में उन्होंने सड़क किनारे खड़ी मशीन से डीजल चोरी नहीं करके दूसरी साइड पर खड़ी मशीन से डीजल चुराया, लेकिन जाग होने से चोर डेढ़ सौ लीटर डीजल चुरा कर भाग छूटे।