5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 पटवार हलके भगवान भरोसे, तहसील कार्यालय में जमा हैं बस्ते

हिण्डोली. तहसील क्षेत्र के 49 पटवार हलको में से 23 पटवार हलकों का बस्ता पटवारियों ने एक माह पूर्व तहसील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Lal Agarwal

•

Updated: 13 Apr 2018, 12:49 PM IST

23 Patwar light God deposits in the trust, tahsil office

हिण्डोली. तहसील क्षेत्र के 49 पटवार हलको में से 23 पटवार हलकों का बस्ता पटवारियों ने एक माह पूर्व तहसील कार्यालय में जमा करवा दिया था। जिससे वह हलके भगवान भरोसे हो गए है। छात्रों एवं ग्रामीणोंं को छोटे से काम के लिए भी तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र में कुल 25 पटवारी कार्यरत है। दो माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर 23 पटवार हलके के पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के बस्तों को तहसील कार्यालय में जमा करवा दिया था। उसके बाद से ही 23 हलकों का कोई काम नहीं हो रहा हैं। अंतिम छोर के गावों से भी किसान को नकल लेने के लिए हिण्डोली तहसील कार्यालय में आना पड़ता है। जहां पर घंटों इंतजार के बाद उसे नकल मिलती है।

किसानों व छात्रों को परेशानी
जानकार सूत्रों की माने तो छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में पसीने आ रहे है। 23 हलकों के सैकड़ों छात्रों एवं किसानों को 50 से 60 किमी दूर से चलकर आना पड़ता है। जहां पर कई बार उसका कार्य नहीं होता है। उसे घ्ंाटों इंतजार के बाद भी राजस्व कर्मचारी प्रमाणित नहंी करते हैं। किसानों को नकल लेने, फोती इंतकाल, रजिस्ट्री करवाने में परेशानी हो रही है।

पूर्व विधायक हरिमोहन शर्मा का कहना है कि किसानों को नकल लेने के दूर गांव से आना पड़ता है। प्रशासन क्या कर रहा है। 23 पटवार हलकों का कोई धणीधोरी नहीं है। किसानों का गुस्सा एक दिन फूटेगा जिसे नियंत्रण करना मुिश्कल होगा।
हिण्डोली के नायब तहसीलदार युगल किशोर सिंह का कहना है कि 23 हलकों के बस्ते जमा है, वहां के किसानों को गिरदावरी व नकल तहसील कार्यालय से दी जाती है।

हिण्डोली पटवार संघ के उपाध्यक्ष ओ.पी. चौबदार का कहना है कि पटवारियों ने सातवें वेतन मान सहित कई विसंगतियों को लेकर आंदोलन किया था। जिसके तहत अतिरिक्त बस्तों को तहसील में जमा करवा दिया था। एक हलके में एक ही पटवारी को लगाना चाहिए।

सामुदायिक सिंचाई योजना की मोटरें चोरी
लाखेरी. खेड़लीदेवजी में बुधवार रात को अज्ञात चोर नदी तट पर लगी सामुदायिक जलोत्थान सिंचाई योजना की मोटरों को चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नदी के तट पर गांव के माल में कमरे में सामुदायिक जलोत्थान लिफ्ट सिंचाई योजना की 20-20 हॉर्सपावर की 3 मोटरें लगी हुई थी। अज्ञात चोरों ने रात को कमरे का ताला तोड़ा और एक मोटर और दो मोटरों को खोलकर तांबा चुरा ले गए। चोरों ने करीब 2 लाख रुपए का नुकसान किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।