24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की युवती की नवी मुंबई में हत्या! ब्रिज से लटका मिला शव

राजस्थान के बूंदी शहर के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहने वाली युवती की नवी मुंबई में हत्या कर शव पनवेल धामनी गांव ब्रिज से नीचे लटकाने का मामला सामने आया है। मृतका नवी मुंबई के कोपरखेरण इलाके के एक होटल में वेटर का काम करती थी। मृतका के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पनवेल पुलिस को इस संबंध में शिकायत की गई है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Dec 2022, 11:57 AM IST

bundi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बूंदी। राजस्थान के बूंदी शहर के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहने वाली युवती की नवी मुंबई में हत्या कर शव पनवेल धामनी गांव ब्रिज से नीचे लटकाने का मामला सामने आया है। मृतका नवी मुंबई के कोपरखेरण इलाके के एक होटल में वेटर का काम करती थी। मृतका के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पनवेल पुलिस को इस संबंध में शिकायत की गई है।

दयानंद कॉलोनी निवासी उरवी वैष्णव (27) के साथ उसके भाई पारस और आरुष भी रहते थे। पारस के अनुसार 14 दिसंबर को नेरुल पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गत 17 दिसम्बर को पनवेल थाने से शव की शिनाख्त के लिए परिजन के पास सूचना आई। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। आरुष ने मृतका के दोस्त रियाज पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी शिकायत की है।

पारस के अनुसार उरवी 6 साल पहले नवी मुंबई गई थी। यहां 6-7 माह पहले युवक रियाज से उसकी दोस्ती हो गई। उरवी के पास कार भी थी। दोनों इसी में साथ घूमते थे। हर रोज की तरह वह 14 दिसम्बर को होटल के लिए निकली। आरुष को वह प्रतिदिन शाम 5 बजे फोन करती थी,लेकिन उस दिन फोन नहीं आने पर आरुष ने पारस को बताया।

यह भी पढ़ें : नाव चलाकर प्रकृति की गोद में बसे हुए गांव पहुंचे सतीश पूनिया

उन्होंने रियाज को फोन कर उरवी के बारे में पूछा तो उसने फोन काट दिया और दोबारा कॉल रिसीव नहीं किया। मृतका के भाई आरुष के अनुसार 14 दिसम्बर को रियाज उरवी को सुबह कार से होटल छोड़ने गया था। दिन में करीब डेढ़ बजे वह वापस उनके घर आया। रियाज ने सिर दर्द बात कहकर कॉफी पीने की इच्छा जताई। फिर उनसे उरवी को लाने की बात कहकर चला गया था।