24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाव चलाकर प्रकृति की गोद में बसे हुए गांव पहुंचे सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को जयसमंद झील के टापू पर बसे बाबा के मगरा गांव पहुंचे। वहां जाने के लिए उन्होंने स्वयं झील में नाव चलाई, उनके साथ सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा भी थे। उन्होंने गांव में बसे लोगों से बातचीत की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Dec 2022, 11:25 AM IST

satish poonia

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को जयसमंद झील के टापू पर बसे बाबा के मगरा गांव पहुंचे। वहां जाने के लिए उन्होंने स्वयं झील में नाव चलाई, उनके साथ सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा भी थे।

उन्होंने गांव में बसे लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों ने पूनिया से गांव में सड़क, पानी की टंकी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा हुआ यह छोटा सा गांव 22 परिवारों का है। यहां का 300 वर्ष से अधिक का इतिहास और विरासत है, यह साधु संतों की तपोस्थली है।

यह भी पढ़ें : भुंगरा गैस सिलेंडर त्रासदी: अब मृतक के परिजनों को 17 की जगह मिलेंगे 20 लाख रुपए

पूनिया ने गांव में भोजन किया और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर बाबा मंगरा से लेकर पूरे आदिवासी अंचल के विकास और रोजगार पर विशेष कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मैंने आपका नमक खाया है और नमक का कर्ज अदा करने की जिम्मेदारी मेरी है ।