27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: राजस्थान में यहां शुरू हुई विस्थापन की प्रक्रिया, पहली किश्त में मिलेंगे 3 लाख रुपए, 4.5 लाख रुपए की करवाएंगे FD

Ramgarh-Vishdhari Tiger Reserve: राजस्थान में रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भैरूपुरा गांव से विस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 3 लाख रुपए की किश्त सीधे परिवारों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जबकि बाकी राशि का एफडी और दूसरी किश्त के रूप में भुगतान होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मैप पर भैरूपुरा गांव की फोटो: पत्रिका

Relocation Of Bhairupura Village: रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर-1 में बसे भैरूपुरा गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन विभाग व जिला प्रशासन ने गांव के सर्वे की सूचियां जारी करने के साथ ही ग्रामीणों से स्वैच्छिक विस्थापन के लिए विकल्प फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव के 208 में से अब तक करीब 80 परिवारों ने नकद राशि का विकल्प वन विभाग को दिया है जिनकी जांच चल रही है और जल्दी ही पहली किश्त के रूप में तीन लाख रूपए खातों में डाल दिए जाएंगे।

इसके बाद विस्थापन की अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दूसरी किश्त के रूप में साढ़े सात लाख रुपए खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। शेष साढ़े चार लाख रुपए की एफडी करवाई जाएगी।

इसी प्रकार खटकड़ के भीमगंज व बाड़ा घूंधला आबादी को भी टाइगर रिजर्व से विस्थापित करने की कार्यवाही शुरू हो गई है। दोनों गांवों के भी विकल्प फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। टाइगर रिजर्व के गुलखेड़ी गांव को सबसे पहले विस्थापित किया जा रहा है, जहां से 162 परिवार पूरी तरह गांव छोड़ चुके है।

गुलखेड़ी में अभी भी 51 परिवार रह रहे है जिन्हें भूमि पैकेज का इंतजार है। इनमें से 33 परिवार ऐसे भी है जिन्हें प्रथम किश्त का भुगतान कर दिया, लेकिन अभी तक उन्हें विस्थापित नहीं किया जा सका है।