
बूंदी. कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते जिला कलक्टर।
बूंदी. जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कलक्टर ने बाल श्रम से जुड़ी किसी भी शिकायत पर बिना देरी किए नियमानुसार सख्त कार्रवाई के करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाल श्रम की रोकथाम और श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। बंधुआ मजदूरी पर अंकुश लगाने के लिए कलक्टर ने ईंट-भट्टों, रेस्टोरेंट और कारखानों में निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी तालमेल से हर सप्ताह विभिन्न कार्यस्थलों का औचक निरीक्षण करें। इसके साथ ही बाल श्रम रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी एसओपी का विभागों और संस्थानों में सख्ती से पालन सुनिश्चित कराई जाएं। जिला कलक्टर ने टास्क फोर्स को निर्देश दिए कि शादी समारोहों, होटल, ढाबों, कैटङ्क्षरग और बैंड-बाजों आदि में नियोजित बाल श्रमिकों को तुरंत चिङ्क्षहत किया जाए और संयुक्त रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएं। श्रमिकों के कल्याण पर जोर देते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी श्रम स्थलों पर काम कर रहे मजदूरों के श्रम कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं।
उन्होंने ’जी राम जी’ साइटों पर काम कर रहे श्रमिकों के लिए शिविर लगाने को कहा, ताकि इन श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार, बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक हुकुमचंद जाजोरिया, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीणा और श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि सहित कई संबंधित अधिकारी
मौजूद रहें।
Updated on:
27 Feb 2026 12:07 pm
Published on:
27 Feb 2026 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
