28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में 222 युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन नापला छोटी सरवन में किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 26, 2025

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में 222 युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र

बूंदी. नियुक्ति पत्र सौंपते राज्यमंत्री हीरालाल नागर।

बूंदी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन नापला छोटी सरवन में किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

जिले में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव शगुन होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीसी के माध्यम दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शिकरत की।

इस अवसर पर मंत्री नागर ने सभी नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूरी लगन और ईमानदारी से जनसेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के दौरान बूंदी जिले के विभिन्न विभागों के 222 नव-नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति आदेश तथा वेलकम किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रामलाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में पशु परिचर 88, कनिष्ठ अनुदेश 49, अध्यापक लेवल द्वितीय 9, वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत 11, कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन 5, कनिष्ठ अभियंता 16, वनरक्षक एक, राजस्थान राज्?य प्रदूषण मंडल बूंदी एक, सूचना सहायक 2, कनिष्ठ लिपिक व सिंचाई विभाग के 40 कुल 222 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति आदेश दिए गए। साथ ही इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, नैनवां प्रधान पदम नागर, नुपुर मालव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।