15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बालसभा में Newly arrived बालकों का तिलक लगाकर किया welcome

कस्बे में मंगलवार को आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालसभा का आयोजन तेजाजी महाराज के चौक में सुबह 8बजे से आयोजित किया गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 02, 2019

नोताडा. कस्बे में मंगलवार को आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालसभा का आयोजन तेजाजी महाराज के चौक में सुबह 8बजे से आयोजित किया गया। जिसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य कविता शर्मा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण की गई। साथ ही राजीव गांधी पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। वही बाल सभा में उपस्थित आयुर्वेद चिकित्सक राजमल मालव ने रुबेला व खसरा रोग के टीकाकरण के बारे में बताया व स्वास्थ्य सम्बधित जानकारी दी। एसडीएमसी सदस्य सत्यनारायण ने बालसभा के दौरान प्रारम्भिक कक्षाओं की शिक्षा के सुधार पर जोर दिया। इस दौरान अध्यक्षता सरपंच बलराम मालव ने की। साथ ही पंचायत के मालिकपुरा, रघुनाथपुरा, धरावन, लक्ष्मीपुरा, के विद्यालयों में भी बालसभाओं का आयोजन किया गया।