3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना अनुमति काट रहे सड़क किनारे हरे पेड़

बूंदी-चित्तौड़ मार्ग पर कर रहे अनदेखी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Pankaj Prakash Joshi

•

Updated: 2 Apr 2018, 9:57 PM IST

bina anumati kaat rahe sadak kinaare hare ped

bina anumati kaat rahe sadak kinaare hare ped

-बूंदी. बूंदी-चित्तौड मार्ग पर रोड किनारे लगे हरे पेड़ों को बिना अनुमति हाइवे निर्माण कंपनी का ठेकेदार धड़ाधड़ काटकर ले जा रहा है। जिसे रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। स्थानीय प्रशासन भी आंखें बंद किए बैठा है। मनमाने तरीके से काटे जा रहे पेड़ों से क्षेत्र के ग्रामीण नाराज हैं।

Read more : चोरी छिपे होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम में सभी की सहभागिता जरूरी

ग्रामीणों ने बताया कि बूंदी-चित्तौड़ मार्ग पर हाइवे निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान ठेकेदार सड़क से दूर लगे हरे पेड़ों को भी जेसीबी से उखाड़ कर ले जा रहा है। सड़क किनारे अब तक सौ से अधिक पेड़ काट चुके हैं।जबकि इन हरे पेड़ काटने की कोई अनुमति भी नहीं ली गई है।

Read More : बूंदी शहरकाजी का फैसला, नायब मौलाना गुलामे गौस को संभलाई कज्जात
गुढानाथावतान के शिक्षक पृथ्वी ङ्क्षसह राजावत, पंकज पांचाल ने बताया कि गुढानाथावतान में आधा दर्जन पेड़ जेसीबी से उखाड़ दिए।सड़क से दूर नाले पर लगे पेड़ भी इन्होंने मनमाने तरीके से उखाड़ दिए हंैं। सभी पेड़ों को यहां से ले गए। पेड़ काटने से पहले पेड़ों की गिनती भी नहीं कराई गई है। ऐसे में पूरा काम अवैध तरीके से किया जा रहा है। वर्षों पुराने हरे पेड़ों को काटने से ग्रामीण नाराज हैं।

read More : खरीद केंद्र ही शुरू नहीं, कहां बेचे उपज, किसानों को खल रही खरीद केंद्रों की कमी

डॉ.सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि एक नीम का पेड़ काटकर स्कूल के सामने ही छोड़ गए। जिससे मार्ग में अवरोध पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।

Read more : इन बूंदी की गलियों में सजोये है सपने हजारो.. राजस्थान दिवस के मोके पर राजस्थान पत्रिका की ओर से पर्यटन केन्द्र आयोजित छ: दिवसीय फोटो प्रदर्शनी...

फिलहाल किसी ने पेड़ काटने की स्वीकृति नहीं ली। पेड़ों को बिना स्वीकृति नहीं काटा जा सकता। शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
केसर सिंह, कार्यवाहक तहसीलदार, बूंदी