5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के इस हाई-वे किनारे की वीडियो देख चीख पड़ा हर कोई…बेहोश होने तक वे लाठियां मारते रहे

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई केशवरायपाटन थाना पुलिस, चार पर मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 19 Mar 2018, 8:22 PM IST

bundi accused of misbehaving with the girl,aaropit ki ipitai

बूंदी. जिले में कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाइवे पर गामछ ओवर ब्रिज के आगे झोपड़ों में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को परिजनों ने इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे रस्सियों से बांधकर जमकर मारा। वारदात शनिवार दोपहर की थी। युवक को कोटा के एमबीएस कित्सालय में रविवार सुबह होश आया। इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो केशवरायपाटन थाना पुलिस हरकत में आ गई।

Read More: मेहनत की कमाई के दाम नहीं मिले तो बिफरे किसान

पुलिस ने कोटा पहुंचकर युवक के बयान लिए और युवती के पिता सहित चार जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इधर, पुलिस ने रविवार को युवती का भी मेडिकल कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवरायपाटन निवासी शकील मोहम्मद ने शनिवार दोपहर को गामछ ओवर ब्रिज के आगे झोपड़ों में रहने वाली युवती के साथ खेत में दुष्कर्म किया।

Read More: Gangaur Festival:हाडो ले डूब्यों गणगौर ...बूंदी हाड़ा परिवार में आखिर क्यों पड़ी गणगौर की आंट...

वारदात के बाद वह भाग रहा था तभी उसे युवती के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक को रस्सियों से बांध दिया और लकड़ी से मारपीट शुरू कर दी। वे तब तक मारते रहे जब तक शकील बेहोश नहीं हो गया। बाद में उसे घटना स्थल पर ही छोड़ गए। अन्य लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी हाल में शकील को कोटा एमबीएस चिकित्साल में भर्ती कराया।

Read More: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर जहां धूम्रपान करने पर शक्ति माता हो जाती है, नाराज..भुगतना पड़ता है, खामियाजा...आखिर क्या है इसके पीछे की परम्परा पढ़िए यह ख़बर

पुलिस ने देर शाम युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। इधर, रविवार को सोशल मीडिया पर युवक के साथ हुई मारपीट के वीडियो वायरल हो गए। तब पुलिस कोटा पहुंची और युवक के बयानों के आधार पर युवती के पिता और तीन अन्य जनों के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया।केशवरायपाटन थाना प्रभारी रामानंद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।