
बूंदी. कचरा एकत्र करता वाहन
बूंदी. स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले को अव्वल लाने के लिए प्रशासन ने मिशन मोड अभियान शुरू किया है, जिसके तहत एसबीएमजी राजस्थान एप के जरिए आमजन सीधे सफाई व्यवस्था की तस्वीरें अपलोड कर सच देख सकेंगे और अपना फीडबैक उसमें दे सकेंगे। यहीं नहीं ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए संवेदकों की मदद ली जा रही है, कहा जाए तो अब गांवों में भी शहरों की तर्ज पर घर-घर कचरा संग्रहण होगा। अब नियमित रूप से प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण,सडक़ों और नालियों की सफाई होगी।
इसकी मॉनिटरिग स्वयं अधिकारी अपने कक्ष में बैठकर देख सकेंगे। यह पहल नागरिकों को अपने क्षेत्र की स्वच्छता रैकिंग में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए की गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजना अन्तर्गत स्वच्छता से संबंधित कार्यों के डिजिटलीकरण एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एसबीएमजी राजस्थान नामक मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल बनाया गया है। इस एप से सरकार से प्राप्त ग्राम पंचायत की आईडी पासवार्ड से लॉगिग कर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के प्रोफाइल मास्टर डाटा अपलोड किया जाएगा।
चिन्हित कर कराएं सफाई
स्वच्छ भारत मिशन डीपीसी निजामुद्दीन ने बताया कि विजुअल क्लीननेस’ पर विशेष जोर रहेगा। जिसके तहत बीएसआर सैनिटेशन एक्टिविटीज’ अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट,ग्रे वॉटर मैनेजमेंट, ब्लैक वाटर मैनेजमेंट सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और गोबरर्धन बायोगैस प्रोजेक्ट, एफएसटीपी प्रोजेक्ट, टाइगर बायो फिल्टर प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवासों ने शौचालय निर्माण, नियमित साफ सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, सडक़ रोड, नाली की सफाई और स्कूलों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएससी) के शौचालयों की नियमित सफाई शामिल है। सीईओ ने निर्देश दिए कि गांव में जहां भी गंदगी,कीचड़, कचरा स्पॉट’ हैं, उन्हें चिन्हित कर तुरंत साफ कराया जाएगा।
स्वच्छ इन्फ्लुएंसर से सम्मानित
अभियान उपरांत इसमें बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा। कौन बनेगा स्वच्छ इन्फ्लूंसर,स्वच्छ ब्रांड एंबेसेडर, स्वच्छ आइकन स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को स्वच्छ इन्फ्लुएंसर से सम्मानित किया जाएगा एवं स्वच्छ इन्फुलंसर को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसेडर एवं स्वच्छ आइकन बनाया जाएगा।
वाहनों में लगेंगे जीपीएस
कचरा संग्रहण वाहनों में जीपीएस कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि इसकी मॉनिटङ्क्षरग अधिकारी भी स्वयं आसानी से अपने कक्ष में बैठकर सकेंगे। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार वाहनों में जीपीएस कैमरे संवेदक फर्म द्वारा लगाए जाएंगे।
लक्ष्य निर्धारित,पूर्ण करने के निर्देश
आदेश के अनुसार 28 फरवरी तक संपूर्ण बूंदी जिले को ’सम्पूर्ण स्वच्छ जिला’’ बनाया जाना है इसके लिए गांवों में प्रत्यक्ष ²श्यमान स्वच्छता नजर आने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 15 मार्च तक कचरा संग्रहण केंद्र और नए सार्वजनिक स्थानों एवं विद्यालयों में सीएससी स्कूल टॉयलेट एवं मिनी स्कूल टॉयलेट का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
इनका कहना है
सरकार की मंशानुसार जिले को संपूर्ण स्वच्छ कर स्वच्छ बूंदी बेहतरीन बूंदी, विकसित बूंदी बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में कीचड़ मुक्त, कचरा मुक्त, गंदगी मुक्त एवं प्रत्यक्ष ²श्यमान स्वच्छता के लिए अभियान चलेगा।
रवि वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, बूंदी।
Updated on:
17 Feb 2026 11:56 am
Published on:
17 Feb 2026 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
