17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : आचार संहिता लागू होते ही प्रकोष्ठ शुरू हो जाए, दायित्वों का निर्वहन करें

नगरीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 17, 2026

Bundi : आचार संहिता लागू होते ही प्रकोष्ठ शुरू हो जाए, दायित्वों का निर्वहन करें

बूंदी. नगरीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी।

बूंदी. नगरीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आचार संहिता लागू होते ही विभिन्न प्रकोष्ठ शुरू हो जाएंगे। साथ ही प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों का संपादन किया जाएगा। इस दौरान आने वाली विभिन्न शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएं। मतदान दल गठन की तैयारी की जाए। साथ ही मतदान दलों को राज्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिलवाया जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक पर आवश्यकता अनुसार मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति करें। मतदान दलों के परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में बसों व अन्य वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाएं। टेंडर संबंधी सभी कार्रवाई समय पर पूर्ण कर ली जाएं। मतदान दलों की रवानगी स्थल पर मूलभूत सुविधाएं रखने, मतगणना दिवस के लिए सुरक्षा एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों पर रैंप, छाया, पेयजल आदि के समुचित प्रबंध किए जाएं। बैलेट पेपर त्रुटि रहित हों, इसका विशेष ध्यान रखे। मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी बेहतर समन्वय से कार्य करते हुए जिले में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, सहायक कलक्टर बनवारी लाल बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।