
नोताडा. रात्रि को आए तेज अंधड़ से क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव में एक मकान का गिरा टीन शेड।
नोताडा. क्षेत्र में बीती रात करीब दो-ढाई बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ आए अंधड़ ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज तूफान के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई, वहीं खेतों की बाड़े उडक़र सडक़ों पर आ गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंधड़ का सबसे अधिक असर क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव में देखने को मिला, जहां कोशल्या बाई वर्मा के मकान पर लगा करीब 20 सीमेंट के चद्दरों का छप्पर फ्रेम सहित उखडक़र दूर जा गिरा, जिससे सीमेंट के 20 चद्दर टुट गए। घटना के समय परिवार टीनशेड के नीचे ही सो रहा था, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं अंधड़ के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। नोताडा जीएसएस से जुड़े दर्जनों गांवों में रात से ही बिजली गुल रही, जिससे लोगों को सुबह पानी जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा। सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया, लेकिन बीच में कुछ समय के लिए ही आपूर्ति बहाल हो सकी और फिर अंडरग्राउंड फॉल्ट आ गया। कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक किया गया, जिसके बाद शाम करीब पौने चार बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई।
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को अंधड़ आने से जनजीवन प्रभावित रहा।रात को ग्यारह बजे से दो बजे तक तेज धूलभरी हवाएं चली।गर्मी के मौमस में तेज हवाओं के दौरान क्षेत्र की बिजली गुल रही और लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।अंधड़ के दौरान टिन छप्पर उड़ जाने से नुकसान हो गया। शहरवासियों का कहना है कि विद्युत निगम द्वारा साल भर बिजली मेंटिनेंस का कार्य किया जाता है।वहीं मेंटिनेंस के नाम पर विद्युत कटौती की जाती है। इसके बावजूद तेज हवाएं चलने, अंधड़ के दौरान क्षेत्र में गुल हुई विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक सुचारू नहीं हो पाती है।
दो दर्जन गांव में 12 घंटे रही बिजली गुल
हिण्डोली. हिण्डोली कस्बे सहित क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार देर रात बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने से 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से कस्बे सहित, पेचकी बावड़ी, उमर फीडर की लाइट करीब 12 घंटे बंद रही। रात भर लोगों को गर्मी में काफी परेशानी हुई। सुबह करीब 10 बजे मांदोलिया का बरड़ा के निकट फॉल्ट मिला, जिसे सुधार कर कस्बे की विद्युत आपूर्ति बहाल की। वहीं ग्राम पेच की बावड़ी, उमर फीडर में भी देवली की ओर से आने वाली लाइन 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। जो करीब दोपहर 12 बजे सुधार हुआ।कनिष्ठ अभियंता आशीष शाहू ने बताया कि तेज अंधड़ के चलते लाइन में फाल्ट आने से करीब 12 से 14 घंटे बिजली गुल रही।
जीएसएस पर 33 केवी फ्यूज टूटा, चार घंटे में जोड़ा
भण्डेड़ा. क्षेत्र में आए तेज अंधड से बांसी जीएसएस पर मुख्य लाइन 33 केवी के फ्यूज टूटकर गिरने से जीएसएस से जुडे सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति साढ़े चार घंटे तक बंद रहने से बांसी कस्बे में पेयजलापूर्ति बाधित हुई। एफआरटी टीम ने मोके पर पहुंचकर 33 के फ्यूज लगाए, तब जाकर दोपहर साढ़े बारह बजे विद्युत सप्लाई सुचारु हो पाई है। क्षेत्रीय बांसी जीएसएस पर डोडी फीडर, बीजन्ता फीडर, भण्डेड़ा, मोलास, बांसी व दुगारी फीडऱ है। इन फीडऱों सहित ग्रामीण उपभोक्ताओं को विद्युत गुल की समस्या करने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान नजर आए हैं।
Updated on:
03 May 2026 11:49 am
Published on:
03 May 2026 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
